Accident in Fatehabad: बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत, 6 घायल

0 minutes, 13 seconds Read

Accident in Fatehabad: Bolero car collides with tree

खैराती खेड़ा गांव के पास बोलेरो गाड़ी शीशम के पेड़ से टकराई 

खैराती खेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर जाते हुए। 

हरियाणा न्यूज फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के गांव खैराती खेड़ा के पास एक बोलेरो गाड़ी से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी एक शीशम के पेड़ से टकराकर पलटी खा गई। गाड़ी के पलटी खाने से गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।

फतेहाबाद जिले के खैराती खेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर जाते हुए। 

किसानों ने निकाला गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को खैराती खेड़ा गांव के किसान खेतों में घूमने के लिए गए हुए थे कि एक जोरदार धमाका होता है। धमाके की आवाज सुनकर किसान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचते हैं तो देखते हैं कि डिंग मंडी से खैराती खेड़ा -मानावाली सड़क किनारे एक बोलेरो गाड़ी शीशम के पेड़ से टकराकर पलटी खा गई है और गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसानों ने तुरंत फोन कर इसकी सूचना गांव के सरपंच, एम्बुलेंस और पुलिस को दी। किसानों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने गाड़ी चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य छः लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। 

यहां के रहने वाले हैं मृतक और घायल लोग

गांव खैराती खेड़ा के पास बोलेरो गाड़ी के पलटने से उसमें सवार लोगों की पहचान डिंग मंडी के नजदीकी गांव निवासी विकास, देवराज, अमित, सतीश कुमार, मंजीत और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि गाड़ी चालक डिंग मंडी निवासी 25 वर्षीय राजबीर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Haryana News WhatsApp group

Kisan Protest : नारनौंद में हजारों किसानों ने भरी हुंकार:13 फरवरी को एमएसपी की मांग को लेकर किसानों का दिल्ली कूच 

Sonipat News Today: सोनीपत में बदमाशों का एनकाउंटर : दो को लगी गोली, तीसरा काबू

Hisar Crime News : कनौह गांव 

की सुमन का शव गांव के बाहर अधजला मिला, पति, सास, ननंद और नंनदोई के खिलाफ मामला दर्ज

हिसार-अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन | Hisar-Ayodhya Dham Aastha Special Train 

Hisar News Today: हिसार के जवाहर नगर में युवक ने लगाया फंदा 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *