Verification: eefe237ed2c24d7f

विधानसभा चुनाव 2024 : चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की इस बार खैर नहीं, चुनाव से पहले प्रशासन ने की खास तैयारी

0 minutes, 9 seconds Read

Assembly Elections 2024: This time those who create disturbances in the elections will not be spared, administration has made special preparations before the elections

एसपी ने पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों की ली बैठक

Hisar Haryana News : हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, दबंगई, शांति व्यवस्था को भंग करने, लड़ाई-झगड़ा, दंगा-फसाद करने वालों पर पुलिस व अधिकारियों की पैनी नजर रहने वाली है। पुलिस ने अभी से असमाजिक तत्वों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने विधानसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से करवाने के लिए सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों की बैठक कर विशेष दिशानिर्देश दिए है।

नारनौंद सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात परिस्थितियों में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराने से हादसा

उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, दबंगई, शांति व्यवस्था को भंग करने, लड़ाई-झगड़ा, दंगा-फसाद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में असमाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और हिस्ट्रीशीटरों को पाबंध कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।

photo 17249011202521377867281498414379

सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक ने आगाह किया है कि किसी भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं धार्मिक विद्वेष/सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे से संबंधित पोस्ट कर अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन किसी भी मैसेज/ फोटो /वीडियो को बिना जांच-परखे किसी दूसरे व्यक्ति के पास फॉरवर्ड ना करें। हिसार पुलिस द्वारा ऐसे मैसेज, फोटो, वीडियो पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्तियों पर भी सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *