Barwala afeem taskar girftar
Barwala News : बरवाला में टोहाना बाईपास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अफीम सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के पिट्ठू बैग से 505 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस आरोपित से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है।
बरवाला थाना पुलिस को सूचना मिली कि हिसार टोहाना मार्ग पर Barwala Tohana Road Bypass पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। जानकारी पुख्ता होने की वजह से विश्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली।
Barwala police तलाशी के दौरान उसके बैग से अफीम ( Afeem ) बरामद हुई। पुलिस ने जब कांटे पर इसका वजन किया तो इस फिल्म का वजन 505 ग्राम हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान बरवाला के वार्ड 12 निवासी मनीष के रूप में बताइए। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ बरवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर टोहाना बाईपास बरवाला से मनीष नाम के व्यक्ति को 505 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सके।