---Advertisement---

Barwala News : बरवाला में 24 अप्रैल को पहुंचेगी साइक्लोथॉन 2.0

Follow Us
---Advertisement---

Barwala News: Cyclothon 2.0 will reach Barwala on 24 April

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साइक्लोथॉन 2.0 का बरवाला में 24 अप्रैल को होगा भव्य स्वागत, बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल ने बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Barwala News : साइक्लोथॉन 2.0 के तहत 24 अप्रैल को बरवाला में यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में आगामी तैयारियों को लेकर बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 


एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, जल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभागवार ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल ने अधिकारियों से कहा कि यह आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है और इसका ठहराव बरवाला में गौरव की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों की तैयारियों को प्राथमिकता पर लेते हुए कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें।

 


बैठक में आयोजन स्थल व रूट प्लान की समीक्षा भी की गई। एसडीएम ने बताया कि साइक्लोथॉन के ठहराव के दौरान स्थानीय नागरिकों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों और समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक स्वास्थ्य के इस संदेश को आत्मसात कर सकें।


बैठक में नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के जेई साहिल वर्मा, जेई विनोद कुमार, सुनिल कुमार, मनोज गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

हरियाणा में अपराधी बेखौफ? आप नेता ने साधा निशाना, CM पर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे का आरोप

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer