Barwala Sabji Karobari Nude Photo Viral Fraud
Barwala News : बरवाला में एक सब्जी कारोबारी की एडिट न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर 15.08 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। हिसार साइबर थाना पुलिस ने ठगी के मामले में मोबाइल नंबर को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्रिमिनल ने 3 महीने तक ब्लैकमेल कर Barwala sabji karobari से 15.08 लाख रुपए की नकदी ट्रांसफर करा ली । पुलिस ने इस संबंध में वीरवार को केस दर्ज किया था।
साइबर सैल थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर को आधार बना जांच शुरू की
Barwala Sabji karobari ने शिकायत में बताया कि फरवरी महीने में किसी ने मेरे व्हाट्सएप पर 2 मोबाइल नंबर से एडिट अश्लील वीडियो व फोटो ( XXX Video and photo ) भेजी थी। बाद में एक नंबर से फोन आया। सामने वाले ने कहा कि तेरी कई न्यूड फोटो हैं। हम वीडियो व फोटो वायरल करके बदनाम कर देंगे।
ऐसा नहीं चाहता तो बैंक खातों में रुपए भिजवा देना। उन्होंने मार्च में मेरी मां व भाई के मोबाइल नंबर पर मेरी न्यूड फोटो भेजनी शुरू कर दी। ठग ने दोबारा फोन कर कहा कि तू रुपए भेज दे। वर्ना तेरी फोटो को व्हाट्सएप व फेसबुक पर वायरल कर दूंगा। Barwala Sabji karobari ने बताया कि उसने घबराकर उसके खाते में ऑनलाइन पेमेंट भेजनी शुरू कर दी और 22 मार्च से 2 जून तक 15.08 लाख रुपए भेज दिए।