Verification: eefe237ed2c24d7f

असंध में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0 minutes, 4 seconds Read

Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle in Assandh

Assandh News Today : करनाल के असंध में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिल्ली के जनकपुरी निवासी 30 वर्षीय साहिल ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक दिल्ली से असंध में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। हादसा देर रात नानकपुरा चौक पर हुआ है।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर अवस्था में युवक को असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर असंध के मोर्चरी हाऊस में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान हो सके। असंध थाना के एस. आई. श्रीभगवान ने बताया कि युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *