---Advertisement---

कैथल में बाइक ट्रक की भिड़ंत, एक महीने में मां के दोनों बेटों की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Kaithal pundri kaul bike truck accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kaithal News Today : कैथल करनाल रोड़ पर पुंडरी क्षेत्र के गांव कौल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में मृतक युवक के भाई की करीब 1 महीने पहले ही मौत हुई थी और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि घर में अब उसकी मां अकेली रह गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक पुंडरी क्षेत्र के गांव कौल से साकरा की तरफ जा रहा था कि करनाल की तरफ से आए ट्रक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक युवक की पहचान मृतक करनाल जिले के गांव कोयर का रहने वाले अजय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि एक महीना पहले ही उसके भाई की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। घर में अजय और उसकी मां ही रहते थे और अब अजय की मौत के बाद घर पर उसकी मां अकेली रह गई है। मृतक युवक के पिता की मौत काफी साल पहले हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक बाइक को बड़े ही तेज गति से चला रहा था और साथ में फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई और एक्सीडेंट में बाइक सवारी के सिर में गंभीर चोटे आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक्सीडेंट की सूचना डायल 112 पुलिस टीम और एंबुलेंस को दी थी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की गाड़ी तो मौके पर नहीं पहुंची लेकिन डायल 112 पुलिस टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और घायल को अपने ही गाड़ी में लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। वही ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है की हादसा बाइक सवार की गलती से हुआ है या ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।

 

डीसी ने सरपंच व पंच को किया निलंबित, जाने वजह,

धान की सीधी बिजाई करने पर किसानों की होगी पो बारह, मशीन खरीद पर भी सब्सिडी, ह

हैवान पिता का पुलिस के सामने कबूलनामा, बेटा-बेटी की हत्या की वजह आई सामने,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer