Verification: eefe237ed2c24d7f

Bahadurgarh में फंदे से लटका मिला शव, 10 दिन से था लापता

0 minutes, 4 seconds Read

Body found hanging from noose in Bahadurgarh, was missing for 10 days

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

10 दिन पहले व्यक्ति हुआ था लापता, सिद्दीपुर में फंदे से लटका मिला शव

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिद्दीपुर स्थित प्लाट में एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। मृतक पिछले 10 दिनों से अपने घर से लापता बताया जा रहा है। शव पूरी तरह गली-सड़ी अवस्था में मिला है। सूचना पुलिस को दी गई। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

मृतक की पहचान विजयपाल (40) निवासी कैर के रूप में हुई है। वह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डी.टी.सी.) के मुंडैला स्थित डिपो में वाशिंग का काम करता था। 9 नवम्बर को घर से लापता हो गया था।

मंगलवार को दोपहर के समय करीब दो बजे मृतक विजयपाल के छोटे भाई राजकुमार की पत्नी सिद्दीपुर गांव में स्थित अपने प्लाट में पानी की टंकी रखने आई तो उन्होंने प्लांट मे फंदे से अपने जेठ को शव को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत ही इसकी सूचना परिजनों को दी। देखा तो विजयपाल का शव फंदे से लटका था। एक नजर में देखने पर शव पहचान में नहीं आ रहा था, लेकिन परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने विजयपाल की हत्या करके शव को लटकाने और उसकी पहचान मिटाने की आशंका जाहिर की है।

सूचना बहादुरगढ़ थाना सदर पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की गई। बाद में शव को फंदे से उतारकर शहर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। परिजनों के बयान दर्ज होने बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer