Bride Death Dowry or suicide Case Narnaund
Narnaund News : हरियाणा के नारनौंद में एक नवविवाहिता की अज्ञात परिस्थितियों में मौत ( Bride Death ) हो गई। मृतका के सिर और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। शादी को हुए अभी आठ महीने ही हुए थे कि नवविवाहित की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत: दहेज हत्या या सुसाइड? जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव बास खुर्द में एक नवविवाहिता की मौत ( Bride Death ) की सूचना पर बास थाना पुलिस पहुंची। मृतका की पहचान किरण के रूप में हुई और पुलिस जांच में सामने आया कि किरण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव बरका की रहने वाली है। उसकी करीब 8 महीने पहले ही हिसार जिले के गांव बास खुर्द के रहने वाले विकास के साथ शादी हुई थी।
पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच करते हुए शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो पता चला की मृतका के सिर और पैरों पर चोटों के निशान हैं। जिससे उसकी मौत पर और भी कई सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने मामले की संदिग्ध हालात को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद यूपी के बरका गांव से उसके परिजन हांसी पहुंचे और मृतका के शव की पहचान की। मृतका के भाई व्यास ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन किरण की शादी 8 महीने पहले ही हरियाणा के बास खुर्द निवासी विकास के साथ की थी। किरण की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था।
व्यास ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय के बाद ही किरण का पति विकास और दान दहेज लाने के लिए उसे तंग करने लगा और अक्सर मारपीट करता था। इस बारे में जब भी फोन पर बातचीत होती तो किरण उन्हें बताती थी।
व्यास ने बताया कि 26 नवंबर को भी विकास ने दहेज लाने के लिए किरण से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। व्यास ने आरोप लगाया कि विकास द्वारा की गई मारपीट से लगी चोटों की वजह से उसकी बहन की मौत हो गई।

इस संबंध में बास थाना प्रभारी बलवान सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को एक नव विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के सिर और पांव पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। किरण की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संभव है। ( Narnaund Dowry Death Case )
नारनौंद स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, खेल महोत्सव में छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा,
1 thought on “नारनौंद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: सिर पैर पर चोट, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप – Bride Death”