Verification: eefe237ed2c24d7f

CSC Centre संचालक व महिला हैंड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज

0 minutes, 6 seconds Read

Case registered against CSC Center operator and female hand constable

Meham Rohtak News Today : महम क्षेत्र के गांव घड़ोठी में एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से वृद्धावस्था पेंशन निकालने में धोखाधड़ी करने एवं महिला हैंड कांस्टेबल द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। आखिरकार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बुजुर्ग महिला पताशो पत्नी कर्ण सिंह ने बताया कि वह गांव में सी.एस.सी. संचालक विष्णु के पास अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकलवाने के लिए गई थी। विष्णु ने पैंशन की 3 हजार की राशि निकालने की अपेक्षा 3340 रुपए निकाल लिए जबकि उसे 3 हजार प्रदान किए। बाद में खाता चैक करने पर जानकारी मिली।

अधिक राशि निकालने बारे विष्णु से कहा तो वह मुकर गया और धमकाने लगा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करने की अपेक्षा एक महिला हैंड कांस्टेबल ने उसे धमकाया, जिस पर कोर्ट का दरवाजा खटकाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Jind News Today : सफीदों में गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा, पुलिस ने कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

Jind News Today : सफीदों में गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा, पुलिस ने कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *