---Advertisement---

Haryana News : हरियाणा में भगवान परशुराम के नाम से बनेगा पार्क, पहरावर की धरती से सीएम का ऐलान

Follow Us
Haryana News : हरियाणा में भगवान परशुराम के नाम से बनेगा पार्क, पहरावर की धरती से सीएम का ऐलान
---Advertisement---

Park will be built in the name of Lord Parshuram in Haryana, CM Nayab Saini announcement from the land of Paharwar,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को कैंपस-III के शिक्षण संस्थानों के निर्माण कार्यों हेतु प्रदेश सरकार की ओर से मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती समारोह को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जितना पैसा समाज इन संस्थानों के लिए एकत्रित करेगा, उससे ज्यादा की राशि हरियाणा सरकार द्वारा मैचिंग ग्रांट के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में किसी एक बड़े पार्क का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाएगा।

Haryana News : हरियाणा में भगवान परशुराम के नाम से बनेगा पार्क, पहरावर की धरती से सीएम का ऐलान

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं जिला रोहतक के गांव पहरावर में भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज की संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य मांगों को भी विभागों को भेजकर उनकी फिजिबिलिटी चैक करवाकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया जाएगा।

इससे पहले , मुख्यमंत्री ने 61 करोड़ 23 लाख रुपये लागत की कुल 9 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 54 करोड़ 26 लाख रुपये लागत की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 6 करोड़ 97 लाख रुपये लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

 

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधा कृष्णन ऑडिटोरियम में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Haryana News : हरियाणा में भगवान परशुराम के नाम से बनेगा पार्क, पहरावर की धरती से सीएम का ऐलान

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। उन्होंने राष्ट्रहित में अपनी लेखनी को आधार बनाने वाले सभी पत्रकारों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तंभ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer