Class 12 student commits suicide in Hisar
Suicide in Hisar News: हिसार जिले के गांव मैं 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिस समय युवक ने घर में फंदा लगाया उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर फंदे से उतरा और अस्पताल भेज दिया।
हिसार जिले के गांव कैमरी में 21 वर्षीय हरिओम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को वीरवार देर शाम मामला पता चला। मंगाली चौकी पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल हिसार परिसर में ग्रामीणों ने बताया कि हरिओम 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दोनों बहनें शादीशुदा हैं। उसकी मां का निधन हो चुका है। घर में हरिओम व उसका पिता जगदीश रहते आए हैं। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।
उसका पिता जगदीश वीरवार को सुबह काम पर चला गया। वह रंग पेंट का काम करता है। वह देर शाम लौटा तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस आई और दरवाजा तोड़ा। तब हरिओम का शव डाट वाली छत के सरिये में फंदे पर लटकता मिला।
फिर ए.एस.आई. सुखबीर की टीम ने फंदे से उतारकर शव कब्जे में लिया। डॉक्टर की टीम ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारण अज्ञात हैं। मंगाली चौकी पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।