Cyber fraud: young man was cheated in greed of cheap iPhone, he lost money
Rohtak News : कलानौर के गांव गुढान में एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर सस्ते दामों पर एक आईफोन बेचे जाने की ऐड देखी थी। खरीदने की चाहत में उसने उसे बुक कर पैसे भी अदा कर दिए।लेकिन पैसे चुकता करने के बाद भी उसे न तो आईफोन मिला व न ही उसके पैसे उसे वापस मिल पाए।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, पुलिस को दी शिकायत में गांव गुढान निवासी राहुल ने बताया कि दिनांक 22 अगस्त को उसके इंस्टाग्राम पर एक ऐड आई। जब उसने उस ऐड को देखा तो उसमें एक आईफोन था जो कम दाम में मिल रहा था तो उसने उस फोन को बुक कर दिया।
जहां उसे कहा गया कि पहले उसे 6150 रुपए डालने होंगे। क्योंकि कुछ दिक्कत आ गई है। इसलिए उसने 6150 रुपए रुपए डाल दिए। इसके बाद फिर उसे कहा गया की 6100 रुपए अलग डालने हैं और 50 रुपए अलग डालने हैं। यह दिक्कत दूर होगी। इसलिए उसने 6150 रुपए और डाल दिए। परंतु उसे फोन नहीं मिला व न ही उसके पैसे उसे वापस किए *गए। अब राहुल द्वारा उसके साथ हुए *12 हजार 300 रुपए के फ्रॉड की *शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।