---Advertisement---

DAP fertilizer bag : वजन अलग रेट एक, किसानों से यह कैसा खिलवाड़

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

DAP fertilizer bag: different weight, same rate, what kind of joke is this with farmers

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : डीएपी खाद के कट्टे एक और वजन अलग-अलग हों तो क्या कहियेगा। इफको का कट्टा 50 किलो और यही बैग प्राइवेट दुकानों पर 48 किलो का दिया जा रहा है। कट्टे से खाद निकाली जा रही है या कोई और कारण है यह तो जांच का विषय है पर किसान यह आरोप लगा रहे हैं। किसान यह भी कह रहे हैं कि खाद के बैग के साथ जिंक, बीज और दवा आदि जबरन थोपे जा रहे हैं और किसानों की जेब काटी जा रही है।

इससे किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों ने इस मामले की शिकायत भी अधिकारियों को भेजी है। यह आरोप लगाया है कि जब खाद का वजन बराबर निर्धारित किया गया है तो कम ज्यादा कैसे आ रहा है। किसानों में इस गड़बड़ी को लेकर गुस्सा है।

इफको केंद्र और प्राइवेट दुकानों से डीएपी खरीदने वालों की माने तो बैग एक जैसे और वजन-वजन अलग होने से यह असमंजस बन रहा है कि कहीं नकली खाद तो नहीं दी जा रही है। एक तो वजन कम और दूसरे जिंक, बीज और दूसरी दवाइयां किसानों को जबरन दी जा रही हैं।

किसानों को अलग-अलग वजन के बैग दिए जा रहे हैं। मैंने इफको केंद्र से डीएपी बैग खरीदा तो वह 50 किलो का था। दुकानदार से खरीदा तो 48 किलो का दिया गया। दोनों का रेट बराबर है। दुकानदार बैग के साथ जिंक, बीज दवा आदि साथ दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह, ढिगावा, किसान

खाद के बैग में वजन अलग-अलग नहीं हो सकता। यह रूमर भी हो सकता है। किसी ने बैग से खाद निकालने की गड़बड़ी की है या कोई और कारण है तो यह जांच का विषय है। हां डीएपी खाद की एक सप्ताह से किल्लत बनी है।

कामरेड ओमप्रकाश, किसान नेता भिवानी।

डीएपी के वैग में खाद कम होने की कोई शिकायत नहीं है। प्राइवेट में किसी की कुंडी आदि लगने या किसी दूसरे कारण से हो गई हो तो कहा नहीं जा सकता। ऐसा कोई मामला है तो किसान संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर सकते हैं।

रामअवतार कौशिक, मैनेजर हैफेड

و

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer