DHBVN MD अशोक गर्ग IAS हुए सेवानिवृत, छोटे कर्मचारियों के लिए मसीहा रहे गर्ग

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

DHBVN MD Ashok Garg IAS retired Hisar News

DHBVN MD अशोक कुमार गर्ग IAS 33 वर्ष तक हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अपनी  सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। अशोक गर्ग ने अपनी सेवाओं के इंसानियत का फर्ज निभाते हुए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी रिटायरमेंट के अवसर पर निदेशक प्रोजेक्ट विपिन गुप्ता, निदेशक वित्त रतन कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों ने उन्हें सेवानिवृत्ति पर बधाई दी। ( Hisar News Today )

 

आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग एक नेक दिल इंसान है और उन्होंने हमेशा ही अपने से छोटे कर्मचारियों का साथ दिया है। ‌ हिसार नगर निगम के कमिश्नर रहते उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ हिसार शहर की झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले गरीब लोगों के बच्चों के लिए मुफ्त में पुस्तकालय का शुभारंभ किया था। इसके अलावा उनके छोटे से छोटे कर्मचारियों के साथ तालमेल उनकी पूरी जिंदगी में सुर्खियां बने रहे।

 

img 20251128 wa00151182133269809547887

हालांकि अशोक कुमार गर्ग अपनी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पहचाने जाते हैं। लेकिन कई बार राजनीतिक लोगों की हजूरी नहीं करने पर उन्हें भी अपनी ईमानदारी की सजा भुगतनी पड़ी। रेवाड़ी से ट्रांसफर होकर हिसार पहुंचे तो अचानक से फिर से उनका तबादला करने का आदेश आ गया। ईमानदारी की वजह से उन्हें ज्यादातर राजनीतिक दबाव वाले पदों से दूर रखा गया।

हरियाणा के जींद में 24 नवंबर 1965 को माता शांति देवी और पिता जोगीराम गर्ग के घर में जन्मे अशोक कुमार गर्ग ने हरियाणा सिविल सर्विसेज में अपनी सेवाएं देते हुए वर्ष 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति प्राप्त की थी। वो हिसार वीडियो को अपना मानते थे और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हिसार के लोगों के लिए काफी कुछ किया है।

 

नारनौंद कॉलेज निर्माण में निभाई अहम भूमिका

img 20251128 wa00096533484768298447824

नारनौंद में उच्च शिक्षा के लिए कोई शिक्षण संस्थान नहीं था। यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए हिसार या जींद जाना पड़ता था। अशोक कुमार गर्ग हांसी के एसडीएम नियुक्त हुए तो उन्होंने नारनौद के मौजिज लोगों की एक कमेटी बनाई और कॉलेज के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। कमेटी ने अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में करवाई गई और जल्द ही कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया। आज Government College Narnaund एक बड़ा वृक्ष बन चुका है। जिसमें पढ़ने के लिए दूर दराज के एरिया से छात्र आ रहे हैं।

DHBVN MD अशोक कुमार गर्ग ने 24 जून 2025 को प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का पदभार ग्रहण किया था। हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए अनेकों दायित्वों को निभाते हुए हिसार के मंडल आयुक्त एवं एचएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के दायित्व का भी निर्वहन किया।

 

img 20251128 wa00118472982442541559044

अशोक गर्ग ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और कनिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से अपनी सरकारी सेवाओं का शुभारंभ करते हुए आज लगभग 33 वर्षों की सेवा के लंबे अंतराल से अलविदा कहने का दिन आ गया है, जो हर अधिकारी – कर्मचारी के लिए तय होता है। 

 

 

सकारात्मक सोच के साथ लोगों का भला करने के लिए तत्पर रहें

उन्होंने कहा कि हमेशा ही सकारात्मक सोच के साथ अधिकतम लोगों का भला करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। सामूहिक कार्य करने में संतुष्टि और खुशी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इतने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्हें कभी भी अपने कार्यों के प्रति स्पष्टीकरण आदि नहीं देना पड़ा। 

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्यार और स्नेह अर्जित किया। उन्होंने निगम के हित में अपने कर्तव्यों का पालन किया। उन्होंने सेवा के दौरान संपर्क में आए सभी वरिष्ठों, मित्रों का मार्गदर्शन के लिए और पावर सेक्टर में उच्च दूरदर्शी सोच के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने हरियाणा की सभी बिजली कंपनियों की भावी पीढ़ियों के लिए सफलता और अपने सभी कर्मियों के लिए खुशहाल और धन्य जीवन की कामना की।

DHBVN MD अशोक गर्ग की धर्मपत्नी रजनी गर्ग और पारिवारिक सदस्यों ने भी सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर सभी अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक कुमार गर्ग ने जहां भी अपनी सेवई दी है उनके साथ कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ उनके साथ दिया है। ‌

 

img 20251128 wa00131947844430593317420

प्रबंध निदेशक का डीएचबीवीएन के निदेशक मंडल, हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप और डीएचबीवीएन स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा अभिनंदन किया गया। निदेशक (प्रोजेक्ट) विपिन गुप्ता एवं निदेशक (वित्त) रतन कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता ने उनका स्वागत किया। उनके साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

DHBVN MD Ashok Kumar Garg की रिटायरमेंट पर प्रमुख समाजसेवी धर्मपाल मित्तल, रघबीर सिंह चहल,  वरिष्ठ पत्रकार सुनील कोहाड़, श्याम सुंदर गोयल, सुनील मान, सज्जन सैनी, टैगोर स्कूल नारनौंद के डायरेक्टर धर्मपाल यादव, नारनौंद नगरपालिका अध्यक्ष शमशेर लोहान उर्फ कुकन, भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान, कर्मपाल दुहन इत्यादि ने बधाई दी और कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। नारनौंद में उच्च शिक्षा की अलख जगाने और विकास में उनका योगदान अवर्णनीय है।


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा Crime Report

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा Crime Report

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading