---Advertisement---

बहादुरगढ़ सड़क हादसे में गाड़ी चालक की मौत, KMP पर आसौदा टोल के पास हुआ हादसा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Driver dies in Bahadurgarh road accident, accident happened near Asoda toll on KMP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bahadurgarh news today : कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस- वे (KMP) पर आसौदा टोल के पास एक आइसर कम्पनी की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक ट्राला में जा टकराई। जिससे गाड़ी चालक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक के भाई ने ट्राला चालक पर बिना इंडिगेटर, बिना रिफ्लेक्टर व बिना साइन बोर्ड के सड़क पर गाड़ी करने का आरोप लगाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेवार ठहराया है।

आसौदा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुलदीप निवासी सीकरी जिला करनाल के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सीकरी निवासी नरेश ने बताया कि उसके पास आइसर कम्पनी की 2 बड़ी गाड़िया है। एक गाड़ी वह स्वयं चलाता है और दूसरी गाड़ी उसका बड़ा भाई कुलदीप चलाता है। शुक्रवार को उसका भाई कुलदीप गुड़गांव से गाड़ी लोड करके करनाल के लिए चला था। वह भी पीछे पीछे अपनी गाड़ी से चल रहा था।

जब वे के.एम.पी. पर आसौदा टोल के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्राला खड़ा हुआ था। आरोप है कि चालक ने अपना ट्राला को बिना इंडिगेटर, बिना रिफ्लेक्टर लाइट व बिना साईन बोर्ड खड़ा कर रखा था। अंधेरा होने के कारण उसके भाई कुलदीप को ट्राला दिखाई नहीं दिया और उसकी गाड़ी ट्रक टाला से जा टकराई।

उसने अपने भाई को राहगीरों की मदद से बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी. जी.आई.एम.एस. के लिए पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer