Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में जमीन बंटवारे को लेकर हमला, रास्ता रोककर किया हमला | Jind News

0 minutes, 8 seconds Read

 

 

Jind News: जींद जिले के गांव धमतान साहिब में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में 5 लोगों ने रास्ता रोककर पिता-पुत्र पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घायल हुए लोगों में एक हरियाणा पुलिस में ए.एस.आई. है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Father and son attacked in Dhamtan of Jind district, attack over land division      

हरियाणा पुलिस में ए.एस.आई. सुरेन्द्र धमतान साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 जून को वह अपने निजी काम हेतु छुट्टी पर घर आया था। उनकी गांव हरनामपुरा की तरफ 4 एकड़ पुश्तैनी सांझी खेवट की जमीन है जिसमें उनके हिस्से में 12 कनाल 15 मरले जमीन आती है। जिसका बंटवारे का विवाद उसके चाचा के साथ पिछले 3-4 सालों से चला हुआ है। उसके पिता व चाचा ने मिलकर सांझी खेवट को अलग करवाने हेतु सिविल कोर्ट तहसील नरवाना में वर्ष 2018 से दावा डाल रखा है। ( Narwana News in Hindi )

वह और उसका पिता 8 जून को अपने खेत में गए हुए थे। खेत में काम करने के बाद जब वह घर वापस आ रहे थे कि खेत से कुछ दूर प्रवीन, उसका भाई प्रदीप और इनकी मां व 2 अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर लाठी, डंडे व गंडासी से हमला कर दिया। जिसके कारण उसे व उसके पिता को काफी चोटें आईं। जब उन्होंने शोर मचाया तो ये सभी लोग अपने-अपने हथियारों सहित गांव की तरफ भाग गए। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ( Abtak Haryana News )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *