---Advertisement---

फतेहाबाद में अंडरग्राउंड पाइपलाइन को लेकर विवाद, एडीसी से मिले जांडली के लोग| Fatehabad News

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad bhuna Dispute in three villages over underground pipeline, people of Jandali met ADC

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Bhuna News : फतेहाबाद जिले के गांव जांडली के सैकड़ों ग्रामीण ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चंद्रावल के किसानों द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर एडीसी अनुसार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गांव के खेतों से चंद्रावल के किसान 25 साल पहले ट्यूबवेल लगाकर उसका पानी अंडरग्राउंड पाइपलाइन से अपने खेतों में लेकर गए। जब उनके गांव में जल स्तर नीचे गया तो सभी ने ट्यूबवेल बंद कर दिए। इसके उपरांत अब गांव चंद्रावल के तीन-चार किसान नियमों का हवाला देकर फिर से पाइपलाइन बिछाना चाहते है जो जांडली के ग्रामीण किसी भी सूरत में होने नहीं देंगे।

गांव जांडली से आए ग्रामीण सुरेंद्र, नरेंद्र कुमार, रामनिवास, राजेंद्र सिंह, रामकुमार, धर्मपाल, बलवीर, कुलदीप ने बताया कि गांव जांडली खुर्द प्रदेश सरकार द्वारा जल स्तर के मामले में रेड जोन घोषित किया हुआ है। यह इलाका अनकमांड रकवा है। यहां सिर्फ सबमर्सिबल का ही सहारा है। गांव चंद्रावल के दो किसान महेंद्र सिंह व चरण सिंह गांव जांडली खुर्द के खेतों से अपने खेतों में पानी लगाने के लिए सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगा कर दो भूमिगत पाइप लाइन बिछाना चाहते हैं। इसका पूरा गांव विरोध कर रहा है। पहले उनके गांव का जल स्तर महज 50 फीट था, जो अब लगभग 225 फीट पर चला गया है। यह पाइपलाइन बिछने से पानी का स्तर और नीचे चला जाएगा। क्योंकि यह पाइप लाइन वे अपने खेतों में धान की फसल पकाने के लिए लेकर जा रहे हैं, जिसमें बहुत अधिक पानी की जरूरत पड़ेगी। ( Bhuna News Today )

 

पाइपलाइन को लेकर तीन गांवों में विवाद

पाइपलाइन को लेकर गांव जांडली व चंद्रावल में ही नहीं गोरखपुर में जांडली में भी विवाद है। जांडली से गुजरती नहर के पास से चंद्रावल के कई किसान ट्यूबवेल लगाकर चंद्रावल में खेती कर रहे है। इसके लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई हुई है। वहीं गांव गोरखपुर नहर के पास से जांडली कलां के कई किसान ट्यूबवेल की अंडर ग्राउंड पाइपलाइन लेकर आए हुए है। करीब सात-आठ साल पहले गोरखपुर के किसानों ने जांडली के 40 किसानों की पाइपलाइन काट दी। इसके बाद जांडली के किसानों ने चंद्रावल के किसान की पाइपलाइन काट दी। उस दौरान सरकार का अंडरग्राउंड पाइपलाइन को लेकर नियम नहीं था। ऐसे में कोई भी पाइपलाइन वापस नहीं जुड़ी।

 

सरकार का नियम, शिकायत पर डीसी को जुड़वानी होगी पाइपलाइन

करीब दो साल पहले प्रदेश सरकार ने पंजाब सरकार की तर्ज पर राइट टू वे एक्ट बना दिया। इस नियम के तहत एक किसान अपने एक खेत से दूसरे खेत में अंडरग्राउंड पाइपलाइन ले जा सकता है। बीच में आने वाले कोई भी किसान उसका विरोध नहीं करेगा। चलती हुई पाइपलाइन को कोई काट देता है तो डीसी को शिकायत देने के बाद डीसी की जिम्मेदारी है कि वो उसे वापस जुड़वाए। बनाए गए नियम में जो कमेटी गठित होगी। उसकी चेयरमैन डीसी होगी। उनके साथ सहायक भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी सचिव की जिम्मेदारी दी हुई है। अलावा वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल करते हुए पाइपलाइन जुड़वाई जाएगी। कमेटी किसी भी दूसरे विभाग के अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए पाइपलाइन जुड़वाई जाती है। अब परेशानी यह है कि चंद्रावल के मामले में भूना के पंचायती राज विभाग के एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हुआ है। दो बार वे जांडली के ग्रामीणों के विरोध के चलते पाइपलाइन नहीं जुड़वा पाए। जबकि पूरी पुलिस फोर्स के साथ गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में अपराधी बेखौफ? आप नेता ने साधा निशाना, CM पर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे का आरोप

August 26, 2026

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने का खुलासा, नारनौंद और यूपी से 2 गिरफ्तार, Instagram से हुई दोस्ती

August 25, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026
Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी - देवेंद्र लोहान

Narnaund Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी – देवेंद्र लोहान

August 24, 2026

जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; भाजपा विधायक ने दिया था बयान

August 23, 2026

मां की हत्या का बदला: SHO की टैबल पर पिस्तौल रखकर बोला; मां के हत्यारे को मार डाला

August 23, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer