Gohana News Today: घर के बाहर गली में व्यक्ति पर हथियारों से हमला, एक ही परिवार के पांच घायल

Gohana News Today: person was attacked with weapons in the street outside his house in Gohana, five members of the same family were injured

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोहाना क्षेत्र के हसनगढ़ गांव में मारपीट की रंजिश को लेकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि 2 महिलाओं सहित 13 लोगों ने फरसे, सरिए व अन्य हथियारों से वार करके चोटें मारीं। इसको लेकर ग्रामीण ने शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया है।

हसनगढ़ गांव निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह 1 नवम्बर को देर शाम करीब पौने 8 बजे अपने चाचा राजेंद्र व भाई दयाल दास के साथ अपनी बैठक के सामने गली में खड़ा था। उसी समय मंगतू उर्फ रवि फोन पर बात करता हुआ आया। वह उसके चाचा राजेंद्र को कहने लगा कि उसने उसके साथ जो मारपीट की थी, उसका आज उसे मजा चखाएगा। इतना कहते ही उसने काला को बुला लिया। इस पर काला अपने हाथ में फरसा लिए हुए आया और उसके पीछे संजीव उर्फ छेदी, सुरेंद्र उर्फ मौकु अपने हाथ में फावड़ा लेकर आए। इसके अलावा नरेंद्र उर्फ बोबी, अंकित, मनीष, कृष्ण, पवन, बलजीत व मनजीत अन्य हथियार लेकर आए। उन्होंने आते ही उसके चाचा राजेंद्र के सिर में पीटना शुरू कर दी।

संदीप के अनुसार आरोपियों ने भी उसके सिर में फावड़ा मारा। झगड़े का शोर सुनकर उसकी मां व भाई दीपक और उत्तम भी वहां आ गए। आरोपियों ने उन्हें भी चोटें मारीं। उसकी मां के हाथ पर फरसे से वार किया गया। वहीं उनके परिवार की महिलाओं ने उन पर ईंटें बरसाईं। यही नहीं उसके चाचा राजेंद्र के सिर पर काला ने फरसे से वार किया। इस दौरान वहां गांव के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

Haryana weather update : पहाड़ों में गिरेगी बर्फ, हरियाणा में बारिश के आसार

https://www.haryana-news.in/haryana-weather-update-snow-will-fall-in-the-mountains-and-chances-of-rain-in-haryana/

Hisar News: चुनावी रंजिश के चलते व्यक्ति पर हमला, लोगों ने बीच-बचाव कर अस्पताल पहुंचाया

https://www.haryana-news.in/hisar-news-person-was-attacked-due-to-election-rivalry/

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer