Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi Accident News: हांसी के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन जख्मी, दो रेफर

0 minutes, 19 seconds Read

Hansi Accident News:Three injured in head-on collision between two bikes near Hansi

20%20HNS%202
सिविल अस्पताल में उपचार करवाते हुए दोनों घायल।


हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।
हांसी की ताजा खबर: हांसी के निकट स्थित पुट्ठी मंगल खां गांव के पास दो बाइक टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को इलाज के लिए हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। तीसरा घायल शहर के किसी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार रोड पर पड़े घायलों को आसपास के लोगों ने संभाला और पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। 









अस्पताल में दाखिल मुकेश कुमार ने बताया कि वह शहर के नजदीक सैनीपुरा गांव का निवासी है, और बिजली का कार्य करता है। महजद गांव निवासी अरविंद कुमार उसका दोस्त है और अल्युमिनियम का कार्य करता है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर दोनों किसी कार्य की साइट देखने को लिए पु_ी मंगल खां गांव की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सडक़ पर गिर गए। उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। साथ ही घायलों के फोन से उनके घर पर सूचना दी।







 सूचना मिलते ही परिजन व डायल 112 मौके पर पहुंची। डायल 112 मुकेश व अरविंद को गंभीर हालत में हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। वहीं तीसरा घायल शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मुकेश के मुंह में जबड़े पर गंभीर चोट आई है। वहीं अरविंद के पैर व हाथ पर चोट लगी है।


हिसार पुलिस की यूपी में बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार ,
हिसार में ठगी : बिजली बिल पेंडिंग के नाम पर 4 लाख 99 हजार 580 रुपए ठगी,
खौफ: अज्ञात युवकों ने छात्र से की लूटपाट, पिस्तोल व तेजधार दिखाकर छीना कैश व मोबाइल
Jind News Today, Rohtak News TodayNarnaund News Hansi News Today,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *