Hansi News : Allegation of assault in Captain Abhimanyu office, driver father and son beaten up
Haryana News Today : नारनौंद विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के चुनावी कार्यालय में बैकवर्ड क्लास के हल्का प्रधान गाड़ी चालक पिता पुत्र के साथ देर रात मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पैसे देने के बहाने उन्हें कार्यालय में बुलाया और कैप्टन अभिमन्यु के समर्थकों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपित के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इस मामले में कितनी सच्चाई है इसका पता तो पुलिस जांच में ही सामने आ पाएगा।

बैकवर्ड के हलका प्रधान सुनील पंवार ने वीडियो में बताया कि वह बावरिया समाज से ताल्लुक रखता है और उसकी गाड़ी भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के चुनाव प्रचार में 15 सितंबर से लगी हुई है जिसकी दिहाड़ी प्रतिदिन ₹1500 और 10 लीटर तेल पर बात खुली हुई है। आरोप लगाया कि रविवार की देर रात उनके पास फोन गया कि आओ तुम्हारा हिसाब किताब कर देते हैं तो वह पिता पुत्र हिसाब करने के लिए कैप्टन अभिमन्यु के नारनौंद स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें कार्यालय के ऊपर बने कमरे में बुलाया गया जहां पर नारनौंद नगर पालिका के पार्षद एवं भाजपा नेता कुलदीप गौतम सहित अन्य मौजूद थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह भी भाजपा का कार्य करता है और काफी समय से भाजपा पार्टी से जुड़ा हुआ है तो वह ऊपर चला गया तो वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि तुम डीजल की चोरी करते हो और यह कहते हुए कुलदीप गौतम सहित अन्य ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्ण बताया कि बड़ी मुश्किल से उनके चाम से छूटकर वह बाहर आए और उपचार के लिए अस्पताल चले गए। पीड़ित ने बताया कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जाती जाति सूचक गलियों देने के साथ-साथ उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट कर चोरी का झूठा आरोप लगाने का प्रयास किया है। इस मामले में कितने सच्चाई है और कितनी झूठ है इसका पता तो पुलिस जांच होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
नारनौंद नगर पालिका के पार्षद एवं भाजपा नेता कुलदीप गौतम से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल निराधार हैं और इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।
