---Advertisement---

Hansi News : कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर साधा निशाना, चुनाव हारने के बाद कैप्टन का बड़ा बयान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News : Captain Abhimanyu targeted former Chief Minister Hooda, Captain’s big statement after losing the election

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाबू बेटा प्रदेश की राजनीति को कब्जाना चाहते थे जनता ने सिखाया सबक कैप्टन अभिमन्यु 

 

Haryana News Today : Narnaund से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि बाबू बेटा ने प्रदेश की राजनीति को कब्जाने की कोशिश लेकिन प्रदेश की जनता ने उनको सबक सिखाने का काम कर दिया। प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और वह जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशवरा करके कैबिनेट का गठन करने का काम करेंगे। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु चुनाव हारने के बाद पहली बार गांव खांडा खेड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें अच्छे मत मिले। परिणाम को लेकर निराशा रही लेकिन हमें करीब 73 हजार मत मिले उसके बावजूद भी जीत नहीं पाए। कांग्रेस का प्रचार था उसके भ्रम में हमारे लोग आ गए। उससे हमें नुक्सान हुआ। कांग्रेस के प्रत्याशी ने डराने का काम किया देख लेने की धमकी दी, कुछ लोग इसके प्रभाव में भी आए होंगे। सरपंचों को भी भ्रम में डालने का काम किया। हम जनादेश को स्वीकार करके आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर भाजपा पार्टी की मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश में तीसरी बार बिना पर्ची और खर्ची वाली सरकार बनी है। अगले पांच साल मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तरक्की करेगा। सुशासन और विकास करने वाली सरकार प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेगी। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अजय सिंधु, धर्मवीर रतेरिया, जयबीर माजरा, एडवोकेट दीपक लोहान, पार्षद संजय खरब, अमरजीत लोहान, कर्णपाल दुहन,  मास्टर ऋषि कांत, प्रेम वर्मा, राजेंद्र लांबा, सरपंच बलजीत खांडा, नरेश वर्मा, धर्मवीर गुराना, कपिल, सोनू खांडा इत्यादि विशेषत तौर पर मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer