---Advertisement---

Hansi News: पोते ने की दादा की हत्या, रिश्तों का कत्ल, क्षेत्र में सनसनी

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: pote Ne ki Dada ki hatya

Hansi News: हरियाणा के हांसी जिले के गांव कुंभा में एक कलयुगी पोते ने अपने ही सगे दादा की सिर में वार करके हत्या करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की हत्या करने की सूचना मिलती है पुलिस गांव में पहुंची और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्यारे पोते को हिरासत में भी ले लिया है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुंभा गांव में रिश्तों का कत्ल

हांसी सदर थाना पुलिस को गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग बरखा राम की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक बरखा राम का उसके पोते अंकित के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते बरखाराम अधिकांश में अपनी बेटियों के ससुराल में ही व्यतीत कर रहा था और करीब दो सप्ताह पहले ही गांव लौट कर आया था।

कुंभा गांव की घटना

कुछ ग्रामीणों ने नाम निशा छापने की शर्त पर बताया कि अंकित अपने बुजुर्ग दादा की देखभाल भी नहीं करता था और ना ही उसे चाय पानी व खाना पीना देता था। इसके अलावा अधिकतर नशे में रहता था और अपने दादा के साथ झगड़ा करता रहता था। गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे दादा पोता के बीच फिर से विवाद हो गया और कहा सुनी इतनी बढ़ गई की अंकित ने कोई भारी वस्तु उठाकर अपने दादा बरखाराम के सिर में वार कर दिया। ( Hansi ki Taaja News )

हांसी की ताजा खबर

 

श्रृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल
श्रृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ

सिर में गहरी चोट लगने की वजह से बरखा राम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए हांसी के अस्पताल लाया का जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही शेखपुरा चौकी पुलिस और सदर थाना प्रभारी सदानंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।

 

हांसी अपराध समाचार

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा की है और पुलिस ने वारदात की जगह से कुछ डंडे भी बरामद किए हैं साथ ही दादा के हत्यारे पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि बरखा राम के हत्यारे अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है या नहीं।

 

ग्रामीणों की माने तो अंकित अपने दादा बरखाराम के साथ अक्षर झगड़ा करता था और नशे का आदी है। इसी परेशानी व पारिवारिक कलह के चलते बरखा राम ने अपने पोते अंकित के खिलाफ पहले पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। ( Haryana News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer