Hansi News Today: Two arrested for kidnapping businessman son and demanding money
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में बैठे अपहरण कर पैसे मांगने के आरोपित। |
हरियाणा न्यूज हांसी: हांसी के सेक्टर 6 में कुछ दिनों पहले कारोबारी के बेटे का अपहरण कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान कुलदीप उर्फ धोलू निवासी लालपुरा व मोहित उर्फ बच्ची निवासी रोहनात जिला भिवानी के रूप में हुई। आरोपितों को जेल भेज दिया है।
अमर मार्केट निवासी शेखर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पांच जून करीब रात आठ बजे वह सेक्टर-6 के पास अपनी बाइक के साथ खड़ा था। उसी समय एक कार आई और उसे कार में बैठा लिया और हाईवे पर ले गए। उन्होंने बताया कि कार में दीप गुर्जर व उसके साथ एक अन्य लड़का था। उनमें से एक ने उसके सिर व पेट में बंदूक लगा दी। इसके बाद दीप गुर्जर उसके साथ मारपीट की। आरोपित दीप ने उसे कहा कि तुम्हारे पिता का बड़ा कारोबार है और कहा कि हमें तीन लाख रुपये दे दो।
आरोपितों ने उसे कहा कि अपनी व अपने परिवार की जान चाहता है तो पैसे मंगवा दे। फिर पीड़ित ने अपने दोस्तों से पैसे मांगे लेकिन पैसे नहीं हुए। फिर एक युवक ने उसके हाथ से सोने की अंगूठी निकाल दी। फिर उसे नौ बजे तक पैसे लेकर आ जाने की बात कहीं, नहीं तो परिवार को खत्म कर देने की बात कही। फिर पीड़ित को हाईवे पर उतार दी तो जान से दिया। पुलिस को सूचना दा मार देने की धमकी देकर चले गए। उसके बाद उसके फोन पर आरोपित दीप की वाट्सएप काल आई और पैसे मांगे। फिर पीड़ित ने स्वजन को वारदात की कहानी बताई थी।
