---Advertisement---

गली में भैंस नहलाने को लेकर विवाद, 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे

Follow Us
---Advertisement---

 Rohtak jile ki News: Dispute over bathing buffalo in the street, two parties used sticks and batons.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पड़ोस के घर की तरफ में गंदा पानी जाने से हुआ हंगामा

हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक जिले के गांव बनियानी में भैंस नहलाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घायलों को उपचार के लिए कलानौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई। विवाद कारण गंदा पानी पड़ोसी के घर की तरफ जाना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर – लात-घुसे चले। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से भी हमला किया। वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी – कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जानकारी के मुताबिक गांव बनियानी निवासी रीना ने कलानौर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान के बाहर भैंस को नहला रही थी। भैंस नहलाते समय पानी पड़ोसी के मकान की तरफ चली गई। 

जिसके बाद पड़ोसी कुसल आया और वह झगड़ा करने लगा। आरोपी युवक ने धक्का-मुक्की की और हाथापाई तक उतारू हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक व अन्य साथी अपने घर से लाठी-डंडे लेकर आ गए। वहीं, पीड़िता रीना ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से भी हमला किया। वहीं तीन दिन में गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे बचाव के लिए अपने घर पर चले गए। इस पर आरोपियों ने उनके घर के दरवाजों को लात मारी और घर के अंदर ईंट भी बरसाई।

इसके बाद जब उसका देवर दीपक आया तो आरोपी कुसल ने उसके देवर से मारपीट की। वहीं इस मारपीट में घायल दीपक को उपचार के लिए कलानौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। जिसमें आरोपी झगड़ा व मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि जब बच्चे खेलते समय पड़ोसियों के मकान की तरफ चले जाते हैं तो भी आरोपी गाली-गलौच करने लगता है।

जांच में जुटी पुलिस

कलानौर पुलिस थाना की जांच अधिकारी पिंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कुसल, बनीत, अमन व राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके पर लगी सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी देखा गया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। प्राथमिक जांच के अनुसार गली के पानी को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

हरियाणा आज की ताजा खबरें : –

सीएचसी स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप, पहले भी स्टाफ नर्स की तरफ से एसएमओ ने मानी थी गलती

बिजली मंत्री रणजीत सिंह के गृह जिले सिरसा में बिजली गुल, आक्रोशित किसानों ने बैठे धरने पर ,

Breaking News Hisar: हांसी में हीरो एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने हीरो एजेंसी में घुसकर मेरी जजपा नेता को गोली,
चरखी दादरी में किशोर की हत्या, जेल से बाहर आते ही मर्डर , 
नारनौंद में बोरी में मिला महिला का शव, हत्या कर नहर में फेंकने का शक,
Gannaur News : युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका, हाथ-पैर बंधे मिले, नहीं हुई मृतक की पहचान,
Jind News in Hindi: मौत के साये में जिंदगी; मकानों की छत से गुजर रही मौत,
Haryana College UG Admission 2nd Merit List 2024 schedule change : यूजी के शेड्यूल में फिर से बदलाव, दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जाने कब होगी जारी, ओपन काउंसलिंग का भी शेड्यूल जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer