Hansi News Today: 4400 cases transferred to Narnaund court
Hansi News Today : हांसी कोर्ट में अपने केसों की तारीख पर पैरवी करने के लिए नारनौंद उपमंडल के दर्जनों गांव के हजारों लोगों को अब हांसी जाने से छुटकारा मिल गया है। सोमवार से उनके केसों की सुनवाई नारनौंद उपमंडल कोर्ट ( Narnaund court ) में शुरू हो जाएगी। क्योंकि हांसी अदालत से 4400 केसों की फाइल नारनौद अदालत में ट्रांसफर कर दी है।
नारनौंद उपमंडल के दर्जनों गांव के लोगों को हांसी कोर्ट में चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए तारीख पर Hansi Court जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा तो अधिक बर्बाद होता ही था, साथ ही दूरी ज्यादा होने के कारण काफी लोगों को घर से भूखे पेट भी निकालना पड़ता था। अदालत में उन्हें अपने केस की तारीख भुगतने के लिए सालों लग जाते थे और तब जाकर अदालत उनके केसों में सभी पक्षों की सुनवाई करने के बाद फैसला सुना पाती थी।
Narnaund court में केस ट्रांसफर होने से लोगों को राहत
लेकिन नारनौंद उपमंडल कोर्ट (Narnaund court ) शुरू होने के बाद हांसी सब-डिवीजन कोर्ट से नारनौंद क्षेत्र के मामलों को ट्रांसफर कर दिया है। अब इन मामलों की सुनवाई नारनौंद उपमंडल कोर्ट में की जाएगी। जिससे लोगों के समय और पैसे की भी बचत होगी साथ ही उन्हें जल्द न्याय मिल पाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ।
शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ( CJI Suryakant) ने अपने हरियाणा दौरे के दूसरे दिन नारनौंद कोर्ट का विधिवत रूप से शुभारंभ किया और नारनौंद उपमंडल कोर्ट के पहले जज पीयूष गक्कड़ को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने पदभार ग्रहण करवाया। 10 जनवरी 2026 हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय की एक नई मिसाल लिख दी गई।
हांसी सेशन कोर्ट शुरू होने में लगेगा समय
हांसी व नारनौंद क्षेत्र के लोगों को सेशन कोर्ट में चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए फिलहाल हिसार ही जाना पड़ेगा। लेकिन कुछ समय के बाद हांसी में सेशन कोर्ट शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जैसे ही हांसी सेशन कोर्ट शुरू होगी तो हांसी जिले के लोगों को हिसार जाने की जरूरत नहीं रहेगी। हिसार कोर्ट से हांसी जिले से संबंधित सभी मामले हांसी सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
ये समाचार भी पढ़ें :-
Cooperative Bank Chori: बैंक चोरी का खुलासा; छुट्टी के दिन तिजोरी खोल चुराए 10 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश,
Latest News Rohtak: रोहतक में रोड़वेज बस की टक्कर से कार सवार की मौत: जींद जिले का रहने वाला था मृतक,
आज भी भारत के युवाओं को दिशा देते हैं स्वामी विवेकानन्द: Rashtriya Yuva Diwas पर विशेष,