Hansi News Today in Hindi: badala firing
हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई है। (
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
रोहतक निवासी कश्मीरी लाल का कहना है कि वह हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव बडाला का भांजा है और उसकी बडाला गांव में 18.5 एकड़ ( 149.7 कनाल) खेती की उपजाऊ भूमि है। कश्मीरी लाल ने बताया कि जब वह जमीन की जुताई करने के लिए गांव बडाला में अपने खेत में पहुंचा तो गांव के ही अंकित और विक्की ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। ( Narnaund News Today )
उधर बडाला निवासी अंकित ने बताया कि उसने कश्मीरी लाल से इस जमीन का सौदा से किया था और उसने 70 लख रुपए तथा जमीन के ठेके की रकम 5 लाख रुपए 4 मई को दे दी थी । लेकिन अब कश्मीरी लाल करीब एक दर्जन लोगों को अपने साथ लेकर जमीन पर अपना दोबारा से हक जताने पहुंच गया तो विवाद बढ़ गया। ( Hansi Crime News Today )
ग्रामीणों ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई और इस फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हॉस्टल में भर्ती करवाया गया है। गांव बडाला में फायरिंग की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जान शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस जमीन पर किसका सही मालकिना हक है। क्या अंकित और विक्की ने इस जमीन का सौदा कश्मीर लाल से किया था और अब कश्मीरी लाल अपने दावे से मुकर रहा है या फिर अंकित और विक्की इस जमीन पर बिना किसी वजह और बिना सौदा तय हुए ही अपना हक जाता रहे हैं। पुलिस मामले के को लेकर जमीन से जुड़े दस्तावेजों कीजांच करने में लगी हुई है। ( Haryana News Today )