---Advertisement---

Barwala News: बरवाला मर्डर केस में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Barwala News:  OPS Brick murder in Baddo Patti gaon

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना बरवाला ईंट भट्ठा पर हत्या करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव बड्डो पट्टी स्थित OPS ईंट भट्ठा पर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बरवाला पुलिस ने ईंट भट्ठा पर हुई आपसी कहासुनी के बाद जानलेवा हमला कर हत्या करने के आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपित से घटनास्थल के निशान देही सहित अन्य सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है।

बरवाला हत्या का विवरण:
शिकायतकर्ता सुरेंद्र पुत्र मगलवा (निवासी बाबेरू, जिला बांदा, यूपी) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका परिवार गांव बड्डो पट्टी स्थित OPS ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करते हैं। ( Barwala News Today )

ईंट भट्ठा पर हत्या करने का मामला


शिकायतकर्ता का लड़का सोनू, अपने दोस्त जयसिंह को उसकी झुग्गी में छोड़ने गया था। वहां पहले से शराब पी रहे आरोपी धन सिंह के साथ सोनू की कहासुनी हो गई।
हमला: आवेश में आकर आरोपी धन सिंह ने अपनी झुग्गी से कस्सी (फावड़ा) निकालकर जान से मारने की नीयत से सोनू के सिर पर वार कर दिया। जब जयसिंह उसे बचाने आया, तो आरोपी ने उसे भी चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर आसपास के मजदूरों के इकट्ठा होने पर आरोपी धन सिंह जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। ( Barwala Murder News )

हिसार पुलिस कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धन सिंह को थाना क्षेत्र से काबू कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई कस्सी (हथियार) को बरामद करने के लिए पुलिस द्वारा आरोपी की निशांदेही पर संबंधित स्थलों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी की पहचान धन सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी OPS ब्रिक्स कंपनी, गांव बड्डो पट्टी, जिला हिसार के रूप में हुई है। ( Hisar News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer