---Advertisement---

Trending News: जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर प्रदर्शन, चैनत पानी विवाद, ऑनलाइन स्थानांतरण नीति-2026

Follow Us
---Advertisement---

Trending news today in Hindi

Trending News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के स्थानांतरण को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित बनाने के लिए मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति-2026 अधिसूचित की है। 120 अंकों की मेरिट प्रणाली, ऑनलाइन प्रक्रिया और स्पष्ट मानकों के आधार पर तबादले सुनिश्चित किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और मजबूती मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹18 करोड़ से अधिक के खरीद प्रस्तावों एवं रेट कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी दी गई। इसके तहत जिला अस्पतालों में LMO प्लांट, ऑडियोमीटर, PPP मॉडल पर डायलिसिस सेवाएं, यूनानी दवाओं, IOL लेंस और थैलेसीमिया की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेशवासियों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

 

चैनत पानी विवाद, भाखड़ा नहर से हांसी पाइपलाइन में टी लगाने की मांग

Hansi ki Taaja khabar: हांसी के चैनत गाँव के पानी के मसले को लेकर हरियाणा सरकार ज्यादा गंभीर है। ये मसला बैठ कर बातचीत से सुलझा सकते है। सरकार के कई समझदार अफसर ये काम बड़ा आराम से कर सकते है। लेकिन जिस तरीके से सभी SP को अगले आदेश तक स्टेशन नहीं छोड़ने या छुट्टी नहीं लेने की हिदायत दी है। जो गंभीरता की तरफ ईशारा है।

अगर गाँव में पुलिस बल प्रयोग करके इस मसले को हल करना चाहेगी तो मामला और बिगड़ेगा, हालात और खराब होंगे। प्रदेश में सरकार की छवि पर फर्क पड़ेगा। लेकिन जिस तरह से पुलिस को ऑर्डर दिए है ये गंभीरता की तरफ ईशारा कर रहे है।

टी लगाने को लेकर बड़ी अपडेट: मुख्यमंत्री ने दूसरे दौर की वार्ता के लिए ग्रामीणों को भेजा निमंत्रण

हांसी: चानौत जल आंदोलन धरने पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फिर भेजा बुलावा

दूसरे दौर की वार्ता के लिए मुख्यमंत्री ने भेजा निमंत्रण

पहले दौर की वार्ता हो चुकी है फेल
हांसी एसपी डीसी के माध्यम से ग्रामीणों को भेजा निमंत्रण

सीएम फ्लाइंग की हिसार रोडवेज में बड़ी रेड

Hisar News Today: हाईकोर्ट की रोक के बावजूद 86 पेड़ काटे जाने और 141 पौधे उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। जांच में लकड़ी का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

हरियाणा में कांग्रेस सांसद का एक्सीडेंट, छलांग लगाकर गाड़ी के सामने आया खागड़, सांसद जेपी और उनका ड्राइवर घायल, पूरी खबर पढ़ें


Rewari Breaking News: रेवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले सीआईए धारूहेड़ा ने किया बडा सनसनीखेज खुलासा; सुरक्षा (गनमैन) दिलवाने के नाम पर रेवाड़ी के प्रॉपर्टी डीलर ने रची खुद की जान को खतरे की झूठी साजिश।
-आईबी (IB) में तैनात आरोपी गिरफ्तार।
-किसी अपराधिक गैंग का नाम लेकर मांगी गई थी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी।
-सीआईए (CIA) धारूहेड़ा ने फरीदाबाद से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर, कोर्ट से 4 दिन के रिमांड पर लिया था
.साजिश रचने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
BMG सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सज्जन सिंह ने 15 जून को दी थी फिरौती मांगने की पुलिस को शिकायत

Rohtak Encounter Update

हरियाणा के रोहतक में महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

महम में आरोपी के पैर में गोली लगी,आरोपी को PGI ले जाया गया

आरोपी की पहचान खरैंटी गांव निवासी अमन के रूप में हुई है।

 

कांग्रेस ने तीन राज्यों के प्रभारी बदले, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा के प्रभारी बदले।

संजय दत्त को कांग्रेस ने बनाया हरियाणा का प्रभारी

लाल जी देसाई होंगे उड़ीसा के इंचार्ज

राजेंद्र पाल गौतम होंगे उत्तर प्रदेश के प्रभारी।

 

हरियाणा के 4 लोगों की यूपी में मौत: फॉर्च्यूनर की दूसरी गाड़ी से टक्कर हुई; हरिद्वार स्नान करने जा रहा था सोनीपत के मंडोरा गांव का परिवार।

 

जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर प्रदर्शन, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

सरकार ने 15 जून 2026 तक जॉब सिक्योरिटी लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा और निराशा का माहौल है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत पांच वर्ष से कम अनुभव वाले कर्मचारियों को भी जॉब सिक्योरिटी के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए।

ये समाचार भी पढ़ें :

टोहाना में शराब तस्कर काबू, अवैध शराब से भरे ट्रक सहित गिरफ्तार, Read More

 

स्वास्थ्य विभाग सोया कुंभकर्णी नींद, 15 साल से चल रहा झोलाछाप डॉक्टर का कारोबार, अब मामला दर्ज, पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer