Hansi News Today: Narnaund illegal liquor recovered pickup
Hansi News Today : हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल में पुलिस चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर पिकअप गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से अवैध शराब सप्लाई का पर्दाफाश हो पाया है। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी मिर्चपुर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी को गश्त पड़ताल दौरान गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति गाड़ी में अवैध शराब लेकर गांव गैबीनगर की तरफ से गांव नाड़ा जाएगा अगर फौरी तौर पर नाकाबन्दी की जावे तो काबू आ सकता है। ( Narnaund News Today )
Narnaund police ki मिर्चपुर चौकी पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए इंस्पेक्टर सुरेश के नेतृत्व में टीम का गठन कर नजदीक गांव नाड़ा के पास नाका बन्दी कर गुप्त सुचना अनुसार बताई गई गाड़ी को रुकवाकर चैक किया तो गाड़ी के अन्दर 176 पेटी (2112 बोतल) अवैध शराब अग्रेंजी बरामद हुई। व्यक्ति को शराब बारे पुछा तो कोई बिल व परमिट पेश नही कर सका।
अवैध शराब सप्लायर व्यक्ति को हिरासत में लेकर व्यक्ति के खिलाफ थाना नारनौंद में शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गाड़ी व अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरपी से गहनता से पुछताछ की जावेगी।
पुलिस चौकी मिर्चपुर की कार्रवाईः-
पुलिस चौकी मिर्चपुर ने 176 पेटी (2112 बोतल) अवैध अग्रेंजी शराब सहित विकास उर्फ सोनू पुत्र सेवा सिहं निवासी कोथ खुर्द को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कहा पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसा सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करना है जहाँ आमजन भयमुक्त रहकर अपने कार्य, परिवार व व्यवसाय में संलग्न रह सकें। उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन “हॉटस्पॉट डोमिनेशन” का लक्ष्य नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ तथा सभी असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों को जड़ से समाप्त करना है।
एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है जब पुलिस और जनता मिलकर जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशा व्यापार, अवैध शराब या जुआ संबंधी सूचना तुरंत तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रुम हांसी 88130-89302 व मानस राष्ट्रीय हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।