Hansi News: Uproar over Masoom Sharma song in Narnaund ki khabar
Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में होली फाग के दिन हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आप है कि हमलावरों ने युवक पर फायरिंग की और उसके बाद चाकू और लाठी डंडों से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Masoom Sharma song vivad
हांसी जिले के गांव भैणी अमीरपुर निवासी प्रवीण ने बताया कि होली फाग के दिन वह अपने घर पर ही था। फाग के दिन घर पर उसने मासूम शर्मा के गाने चलाए हुए थे। कुछ समय के बाद दाबू है अपने घर से गली में निकला तो गांव के ही सूरज ने मासूम शर्मा का गाना बजाने को लेकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। ( Narnaund News Today )
भैणी अमीरपुर में युवक पर चाकू से हमला
प्रवीण ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय तो सूरज अपने घर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस आया और पिस्तौल निकाल कर उसके ऊपर फायरिंग कर दी। लेकिन गोली लगने से वह बाल बाल बच गया और भाग कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान सूरज का भाई अमित भी वहां पर आ गया और उसने आते ही उसे पर चाकू से हमला कर दिया। ( Hansi Crime News )
फाग पर गाना बजाने को लेकर हमला
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपित सूरज के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। चाकू लगने और लाठी डंडों के हमले से वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। ( Narnaund ki taaja News )
सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम और परिजनों ने उसे उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। युवक पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।