Hansi Road Accident in Delhi Hisar National Highway
Hansi Road Accident: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी सड़क हादसे में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार वकील की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक वकील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास हादसा
रविवार को दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी स्थित सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास एक कार ने पीछे से बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हांसी सड़क हादसे में वकील की मौत

हांसी सड़क हादसे में मृतक युवक की पहचान गांव सिसाय निवासी 37 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई। मृतक वकील था और फिलहाल वह हांसी की वकील कॉलोनी में रहकर हांसी कोर्ट में वकील की प्रैक्टिस कर रहा था। रविवार को उसके पैतृक गांव में सांसद सुभाष बराला का कार्यक्रम था और वह इस कार्यक्रम में अपने पिता को छोड़कर वापस हांसी अपने आवास पर आ रहा था कि हादसा हो गया और इस हादसे में एडवोकेट रमेश कुमार की मौत हो गई।

मृतक रमेश अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता पत्नी एक बेटा और बेटी को छोड़कर गया है। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद कर चालक मौके से फरार हो गया। जिस परी पुलिस मृतक रमेश कुमार के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करने में लगी हुई है। परिजनों ने बताया कि रमेश कुमार पांच बहनों का इकलौता भाई था और सबका परिवार में लाडला था।

