---Advertisement---

नारनौंद में महिला का शव मिलने से सनसनी: माइनर में मिला महिला का शव; Narnaund News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Sensation due to discovery of woman’s body in Narnaund News

Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरो ने मोठ माइनर में महिला के शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने माइनर से महिला के शव को निकाल कर उसकी पहचान के प्रयास किए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी जींद रोड़ पर मोठ माइनर में मिला महिला का शव 

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने सूचना दी कि मोठ माइनर में पानी के साथ एक महिला का शव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव हांसी जींद रोड़ पर स्थित मोठ माइनर के पुल के नीचे फंसा हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर पुल के नीचे से महिला के शव को बाहर निकाला।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला अज्ञात परिस्थितियों में नहर में गिरने से डूबी है। हालांकि उसके माथे और शरीर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं जिससे किसी हादसे या हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि उसके द्वारा पहने गए गहने अब तक भी सुरक्षित हैं। महिला के कानों में सोने की बालियां, गले में सोने का लॉकेट और नाक में सोने की तिल्ली पहनी हुई है।

 

पुलिस ने मृतक महिला के शव की पहचान के काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी पुलिस को सूचना दी है और गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ताकि उसकी पहचान की जा सके।

 

पुलिस कार्रवाई के बाद महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हंसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। अगर 72 घंटे तक महिला की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस उसके शव से बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार करवा देगी। मृतक महिला की उम्र 50-55 वर्ष के बीच लग रही है। महिला के दाएं हाथ की छोटी उंगली और उसके साथ वाली उंगली कटी हुई है। जो प्रारंभिक दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता है कि यह इस हादसे से काफी पहले कटी हुई हैं। 

 

इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी सदानंद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मोठ माइनर में महिला का शव मिला है। महिला की मौत हत्या है या कोई हादसा है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह महिला आसपास के गांव की है या कहीं दूर से पानी के साथ बहकर यहां तक पहुंची है इसका खुलासा तो मृतक महिला की पहचान होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer