Haryana Board Exam (HBSE) व CBSE बोर्डो की 10वीं व 12वीं परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिला उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Fatehabad News Today: Haryana Board of School Education Exam in Fatehabad (HBSE) व CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 आज से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कक्षा 12वीं के 10,797 तथा कक्षा 10वीं के 13,288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लगभग 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
Haryana Board of School Education Exam को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने जिला उपायुक्त विवेक भारती, आईएएस के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास प्रणाली तथा अन्य प्रशासनिक तैयारियों का गहनता से जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने स्प्रिंग बेल स्कूल (CBSE Exam Centre), क्रिसेंट पब्लिक स्कूल (CBSE),पीएम श्री मोडल स्कुल (HBSE Exam Centre), गर्ल्स सिनियर सैकेण्डरी स्कुल (HBSE Exam Centre) फतेहाबाद सहित कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

HBSE Board परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। धारा-163 के तहत पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त फोटोस्टेट की दुकानों, कोचिंग सेंटरों एवं अनाधिकृत व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान असुविधा न हो। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मार्ग संकेतक लगाने तथा भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग सुनिश्चित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं भी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं आवश्यकता पड़ने पर यातायात सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
HBSE Exam Centre पर साइबर सेल की मदद से शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नज़र

शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने, नकल कराने, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा परीक्षा प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला साइबर सेल को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है, जो सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निरंतर निगरानी रखेगी।
आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम, पुलिस हेल्पलाइन एवं क्विक रिस्पांस टीमें अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में परीक्षार्थी या परीक्षा केंद्र प्रभारी संबंधित पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
फतेहाबाद पुलिस HBSE/CBSE बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।