---Advertisement---

रोहतक में 2 किलो 750 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू, Rohtak News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Drug smuggler arrested with 2 kg 750 grams of opium in Rohtak

Rohtak News Today: रोहतक पुलिस ने नशा तस्कर को भारी मात्रा में अफीम सहित पकड़ने में सफलता हासिल कीहै। पुलिस द्वारा पकड़ी गई 2 किलो 750 ग्राम अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak police ने नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत एएनसी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

 

रोहतक-बहादुरगढ फ्लाईओवर के पास से राजस्थान का नशा तस्कर काबू


प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम रोहतक-बहादुरगढ फ्लाईओवर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राजमल पुत्र मांगेलाल निवासी लाखो खेडा जिला चितोडगढ राजस्थान के रुप मे हुई।

 

सांपला एरिया में अफीम की सप्लाई

नशा तस्कर युवक के पास से 2 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ मे सामने आया कि आरोपी चितोडगढ से अफीम खरीदकर लाया था जो सांपला एरिया मे सप्लाई करनी था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer