Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा के छोरे की कनाडा में मौत : Haryana boy dies in Canada ! एक महीने पहले पढ़ने गया था युवक

0 minutes, 57 seconds Read
Haryana boy dies in Canada

बेटे को विदेष में पढ़ाने के लिए पिता ने लगा दी थी जिंदगी भर की कमाई

Haryana News Today : हरियाणा के छोर की कनाडा में पानी में डूबने से मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि परिजन उसकी हत्या की आषंका जता रहे हैं। मृतक युवक करीब एक महीने पहले ही कनाडा पढ़ने के लिए गया था और बेटे को विदेष में पढ़ने का सपना पूरा करने के लिए पिता ने अपनी जिंदगी भर की कमाई सहित प्लाट बेचकर 40 लाख रूपए लगाकर उसे विदेश भेजा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव नंदगांव निवासी साहिल करीब एक महीने पहले पढ़ने के लिए कनाडा गया था। साहिल पिछले काफी समय से विदेश में पढ़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पैसों का जुगाड़ नहीं बन पा रहा था। जब उसके पिता फौज से रिटायर्ड हुए तो उन्होंने बेटे के विदेष में पढ़ने का सपना पूरा करने के लिए रिटायड्रमेंट में मिले पैसों सहित अपने जीवन में खरीदे गए तमाम प्लाट बेच दिए। ताकि बेटे का सपना साकार हो सके। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि जिस जिगर के टुकड़े के सपने को साकार करने के लिए वो अपनी जिंदगी भर की कमाई दांव पर लगा रहे हैं वो बेटा एक महीने बाद ही हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सो जाएगा।

कनाडा की झील में डूबने से हिंदूस्तानी युवक की मौत

मृतक साहिल के परिजनों को सूचना मिली कि साहिल की कनाडा में पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के साथ साथ पूरे गांव में सर्नाटा छा गया। बताया जा रहा है कि साहिल का शव पानी में पड़ा हुआ मिला है। साहिल के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग की है साथ ही परिवार ने सरकार से भी आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

साहिल के चाचा मुकेश ने बताया कि उसके बड़े भाई हरीष कुमार का बड़ा बेटा साहिल को तैरना आता था, लेकिन साहिल का शव जिस तरह से पानी में बता रहे हैं उससे उसकी हत्या की आषंक हो रही है कि कहीं किसी ने उनके लाडले भतीजे की हत्या उसे पानी में तो नहीं फेंक दिया। इसलिए वो सरकार से मांग करते हैं कि साहिल की मौत की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए। साहिल के चाचा मुकेश ने बताया कि साहिल के विदेष में पढ़ने के सपने को पूरा करने के लिए उसके पिता ने अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी उस पर खर्च कर दी थी। लेकिन अब साहिल भी नहीं रहा और ना ही उनके जीवन भर की कमाई। इसलिए सरकार को उसके परिवार की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। साथ ही साहिल के छोटे भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

मुकेष के मुताबिक साहिल वेब डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए कनाडा गया था। उसके पिता हरीष कुमार सन 2021 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। साहिल पढ़ाई में होशियार था और उसके अंदर अपने टेलेंट के मुताबिक कुछ कर गुजरने की ललक थी। इसलिए वो अपने टेलेंट के हिसाब से वेब डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए 23 अप्रैल की रात को स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। मुकेश ने बताया कि जब साहिल देर तक अपने कमरे में नहीं पहुंचा तो उसके साथ रहने वाले साथियों ने उसकी तलाश की तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी थी। साहिल का शव रात को हैमिल्टन पुलिस ने झील से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि साहिल की मौत पानी में डूबने से हुई है। लेकिन 2-3 दिन बाद साहिल के षव की शिनाख्त हो पाई। जिसके शव की बाद में पहचान हो पाई।

भिवानी के धनाना गांव में पिता ने बेटा बेटी का किया कत्ल, 1 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत,

हरियाणा के छोरे की कनाडा में मौत, 1 महीने पहले गया था स्टडी वीजा पर,

शादी में गोत्र विवाद को लेकर पंचायत में भिड़े दो गुट, पंचायत में चले लाठी डंडे,

आइसीआइसीआइ बैंक में नकली सोना गिरवी रख कर लिया लाखों का लोन, ऐसे हुआ भंडाफोड़,

ट्रैफिक पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप, यह गलती करते ही आपका वहां भी होगा जब्त,

Hisar News Today : बीज की दुकान में चोरी, उकलाना मकान में चोर ने लगाई सेंध, दो गिरफ्तार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer