Latest News Kurukshetra : धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में मंगलवार की सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब शहर के थीम पार्क में सिर कटा मिला। मृतक के सिर का कोई सुराग नहीं लगा और शव के पास ही खून से सना चाकू पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास करने में लगी हुई है।
Haryana Breaking News Today: Kurukshetra park Murder

मंगलवार की सुबह कुरुक्षेत्र के लोग घूमने के लिए शहर के बीचों बीच स्थित थीम पार्क में पहुंचे तो स्टेज के पास उन्हें एक युवक का सिर कटा शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास काफी तलाश की गई लेकिन उसके सिर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी मिली लेकिन वहां से उसकी पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला।
हत्या कर सिर को काटकर सिर को उठा ले गया हत्यारा

डायल 112 पुलिस टीम की सूचना पर स्थानीय पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पूरे एरिया की तलाशी ली लेकिन मृतक का कटा हुआ सिर नहीं मिला। मृतक के शव के पास एक खून से सना चाकू पड़ा हुआ था और एक सिरींज घटनास्थल से बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने इसी चाकू से युवक की हत्या की है और गर्दन काटने के बाद उसके सिर को अपने साथ ले गया होगा।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। इस पार्क के एक साइड रेलवे लाइन है तो दूसरी तरफ सामने पिपली से गुजर रहे हाईवे का थर्ड गेट है। इस पार्क का इस्तेमाल राजनीतिक जनसभाओं, समारोह व अन्य बड़ी गतिविधियों के इस्तेमाल के लिए किया जाता है लेकिन यहां पर अक्सर लोग सुबह-शाम घुमने के लिए आते हैं।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ है और मृतक के पेट पर घसीटने के निशान मिले हैं। मृतक ने नीले रंग की लोअर और स्वेटर डाली हुई थी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के पुलिस थानों में दर्द गुमशुदगी के मामले खंगालने में लगी हुई है। वहीं युवक की गर्दन काटकर हत्या करने वाले हत्यारे की तलाश में पुलिस प्रयास कर रही है।
इस संबंध में कृष्णा गेट थाना प्रभारी बलजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली थी की थीम पार्क स्टेज के पास एक युवक का सिर काटा सा पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक के सिर को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटनास्थल से खून से सना एक चाकू बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं युवक की हत्या करने वाले की पहचान के लिए पार्क के आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जो घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ है इसी से हत्या की गई है। साथ ही यहीं पर सिर काटा गया है ऐसा प्रतीत हो रहा है। क्योंकि इस जगह पर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा है।