HTET 2025 : Teacher EligibilityTest
HTET 2025 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!
Breaking News Today : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-1, 2 व 3) हेतु ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब लाइव है।
इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 04 जनवरी, 2026 (रात 12 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।
Haryana Breaking News Today: Latest News Haryana; ताजा समाचार 31-12-25
हिसार में कब्जा छुड़वाने गई पुलिस पर पत्थराव, व्यक्ति ने लगाई आग
Hisar News Today : हरियाणा के हिसार में कब्जा छुड़वाने गई पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस वैन के शीशे तोड़ दिए। घटना में एएसआई सहित महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पुलिस टीम देर शाम एक मकान से कब्जा छुड़ाने गई थी। इसके विरोध में मकान में रह रहे व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
घटना का पता चलते ही कॉलोनी के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी ने पुलिस की कई गाड़ियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। घटना के बाद कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात है।
परिवार पहचान पत्र में छेड़छाड़ करने वाला सीएससी सेंटर संचालक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी न्यूज
सूटकेस में मिली लड़की की लाश

गांव शीला खेड़ा कैथल के बाईपास पर गंदे नाले में एक बैंग व सूटकेस पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने कैथल अनाज मंडी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर निकाला तो सूटकेस में एक 30 वर्षीय लड़की की लाश मिली , पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
कुरुक्षेत्र पार्क में मिला सिर कटा शव, सिर को उठा ले गया हत्यारा, पढ़ें पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
इंदौर से नई दिल्ली 20957/58 त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार वाया महम के रास्ते हिसार तक मंजूर किया गया है।
इंदौर हिसार के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, महाकाल मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा
इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 20957/58इंदौर-नई दिल्ली सुपरफ़ास्ट को रोहतक-महम-हाँसी के रास्ते हिसार तक विस्तार को माननीय रेलमंत्री जी द्वारा आज मंज़ूरी दे दी गई है।
हिसार से मथुरा व इंदौर जाने वाले यात्रियों को होगा लाभ। उज्जैन जाने वाले श्रद्धालु भी के सकेंगे इस गाड़ी का लाभ।
हमारी माँग को समर्थन व पुरा करवाने के लिए माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी का हिसार की जनता व रेल यात्री वेलफ़ेयर एसोसिएशन हिसार की तरफ़ से विशेष आभार।
पति-पत्नी ने किया सुसाइड, जाने वजह, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
मुख्यमंत्री ने दी गुड़गांव को सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘विकसित गुरुग्राम महारैली’ में शहर के विकास के लिए ₹113 करोड़ 64 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया। गुरुग्राम के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा की।
नेहरू स्टेडियम में खेल हॉस्टल, सेक्टर-29 में बस टर्मिनल और 100 किमी लंबी स्मार्ट सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दी।
शिक्षा के क्षेत्र में ₹4.90 करोड़ का नया स्कूल भवन और स्वास्थ्य के लिए 30 आरोग्य मंदिर शहर की बुनियादी सुविधाओं को नई ऊंचाई देंगे।
गुरुग्राम केवल हरियाणा की नहीं बल्कि भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। गुरुग्राम में विकास की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।- श्री नायब सिंह सैनी
फरीदाबाद में महिला के साथ गाड़ी में रेप
हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ ईको वैन में रेप किया गया। 2 युवक उस महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घूमते रहे। इसके बाद उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया और भाग गए। इसमें महिला के चेहरे और सिर पर चोटें लगी हैं।
महिला की बहन को वो सड़क पर पड़ी मिली। उसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की पुलिस को सूचना दी। बहन का कहना है युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। इसके बाद उसके साथ चलती गाड़ी में रेप किया।
मौसम अपडेट
उत्तर भारत में अगले 2 दिन और मुश्किल होने वाले हैं! IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक घना कोहरा, शीतलहर और हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है
अलर्ट के मुख्य बिंदु:
- घना कोहरा: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- शीतलहर: हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर की चेतावनी है।
- हल्की बारिश: 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान
उत्तर भारत में अगले 2 दिन और मुश्किल होने वाले हैं! IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक घना कोहरा, शीतलहर और हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है¹ ² ³।
अलर्ट के मुख्य बिंदु:
- घना कोहरा: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- शीतलहर: हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर की चेतावनी है।
- हल्की बारिश: 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
- तापमान: उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें!
एमएसएमई तकनीकी सेंटर रोहतक के 10 युवाओं का टाटा मोटर्स कंपनी में हुआ चयन :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
- सेंटर में एडवांस डिप्लोमा इन टूल एंड डाइमेकिंग तथा डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स पाठ्यक्रमों के 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन
रोहतक, 30 दिसंबर : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि स्थानीय आईएमटी स्थित केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित किए जा रहे एमएसएमई तकनीकी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंतिम वर्ष के 10 विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित ऑटो मोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा चयन किया गया है। यह विद्यार्थी एडवांस डिप्लोमा इन टूल एंड डाइमेकिंग तथा डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स पाठ्यक्रमों में फाइनल ईयर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
सचिन गुप्ता ने गत दिनों एमएसएमई तकनीकी सेंटर का दौरा करने के दौरान अधिकारियों को बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने बारे हिदायतें दी गई थी। उपायुक्त ने 10 युवाओं के चयन के संदर्भ में बताया कि यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भिवाड़ी में आयोजित की गई, जिसमें रोहतक सेंटर के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, अनुशासन एवं कार्य क्षमता के आधार पर सफलता प्राप्त की है। चयनित एडवांस डिप्लोमा इन टूल एंड डाइमेकिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के दौरान टाटा मोटर्स में ऑन द जॉब ट्रेनिंग का अवसर प्रदान किया जायेगा। इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ उद्योग में कार्य करते हुए वास्तविक उत्पादन प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, साथ ही टाटा मोटर्स द्वारा निर्धारित मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
बॉक्स :-
एमएसएमई तकनीकी सेंटर की उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण प्रणाली, अत्याधुनिक अधोसंरचना तथा सुदृढ़ प्लेसमेंट नेटवर्क की सफलता :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों को टाटा मोटर्स में स्थायी रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित एडवांस डिप्लोमा के मेधावी विद्यार्थियों को टाटा मोटर्स की विशेष योजना के अंतर्गत बी.टेक करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत उनकी उच्च तकनीकी शिक्षा की पूर्ण स्पॉन्सरशिप टाटा मोटर्स द्वारा वहन की जाएगी।
सचिन गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि स्थानीय एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर की उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रणाली, अत्याधुनिक अधोसंरचना तथा सुदृढ़ प्लेसमेंट नेटवर्क को दर्शाती है। संस्थान में संचालित डिप्लोमा एवं एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए भी सक्षम बना रहे हैं।
बॉक्स :-
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवा संस्थान में लें प्रवेश :- नरेश जैन
एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के मुख्य प्रबंधक नरेश जैन ने युवाओं का आह्वान किया है कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवा बेहतर प्लेसमेंट, उद्योगों से प्रत्यक्ष जुड़ाव एवं सुरक्षित भविष्य के लिए संस्थान में प्रवेश लें। इस प्रशिक्षण केंद्र में एक माह से चार वर्ष अवधि के विभिन्न उद्योग आधारित कोर्स संचालित किए जा रहे है। आठवीं कक्षा व इससे अधिक शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा इस केंद्र में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण के उपरांत तकनीकी सेंटर द्वारा युवाओं की विभिन्न उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने में पूरी मदद की जाती है।
चलो इश्क लड़ाए – रेहान वाड्रा-अवीवा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे
रेहान वाड्रा ने अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है।
अवीवा दिल्ली की रहने वाली हैं और पेशे से फोटोग्राफर हैं। रेहान भी फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

संक्षिप्त खबरें
फरीदाबाद में चलती कार में महिला से रेप:लिफ्ट के बहाने बैठाया, ढाई घंटे तक वैन में कैद कर घुमाया, सड़क पर फेंक कर भागे
टोहाना में पूर्व मंत्री ने राज्यसभा MP पर साधा निशाना:देवेंद्र बबली बोले- मेरी किश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था, जहां है-वहीं रहेंगे
CM ने गुरुग्राम को बताया हरियाणा की प्रगति का इंजन:विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने का वादा, 113.64 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन-शिलान्यास
नारनौल में बिजली निगम के जेई एटीएम ठगी का शिकार:फंसा कार्ड निकालने के बहाने उड़ाए 1.22 लाख, ब्रांडेड कपड़े-जूते खरीदे, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद
रोहतक में नए साल पर 34 जगह होगी नाकाबंदी:शराब पीकर हुडदंग करने वालों पर रहेगी नजर, लाउडस्पीकर और आतिशबाजी पर पाबंदी
नूंह में छात्राएं बीच में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर:पीएमओ पहुंचा मेवात आरटीआई मंच, 13 स्कूलों के अपग्रेड करने की मांग
गुरुग्राम में नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:5400 पुलिस जवान तैनात रहेंगे, पब-क्लब संचालकों के साथ मीटिंग की
झज्जर में युवा कांग्रेस चलाएगी नशा जागरुकता अभियान:बहादुरगढ़ से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, आंदोलन करने की दी चेतावनी
फरीदाबाद में कपड़ा व्यापारी से हजारों की ठगी:ग्राहक बनकर दुकान पर आया, पेंशन बनवाने का दिया झांसा, रुपए लेकर हो गया गायब
फतेहाबाद में हेरोइन समेत युवक अरेस्ट:पुलिस को देखकर भागा, पीछा कर पकड़ा, पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार
फतेहाबाद में बच्चों को घर रखने वाली चाची गिरफ्तार:नरमे में छुपे मिले थे दो बच्चे; महिला ने परिवार को नहीं दी सूचना
रिठाला- नरेला- कुंडली मेट्रो प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार:शहरी विकास पर जोर, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर HSVP के प्रधान सलाहकार ने दिए निर्देश
नेशनल योग चैंपियनिशप में हरियाणा ओवरऑल फर्स्ट रनर-अप:राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की टीम ने जीते कई पदक, ट्राफी जीतकर बढ़ाया मान
झज्जर में कुत्तों की नसबंदी पर उठाए सवाल:जिस संस्था को काम सौंपा, उसके पास सुविधाएं नहीं, एनिमल लवर्स ने डीसी को दिया ज्ञापन
सोनीपत में ग्रीवेंस कमेटी की मासिक बैठक कैंसिल:अब 3 जनवरी को खेल मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं; शिकायतों का मौके पर होगा समाधान
झज्जर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:12 दिन पहले दिया बच्चे को जन्म, तीन साल पहले हुई शादी, पलवल की रहने वाली