Haryana crime update : Fatehabad blind murder; Bhiwani Chori
Haryana Crime Update: भिवानी जिले के बवानी खेड़ा से गाड़ी चोरी करने के मामले में फतेहाबाद के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फतेहाबाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा और सिरसा से भैंस चोरी की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस आरोपित से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करने में लगी हुई है।
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने फतेहाबाद शहर के आजाद नगर के रहने वाले महेंद्र पुत्र जीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भिवानी जिले के बवानी खेड़ा से गाड़ी चोरी, सिरसा जिले के डिंग गांव से दो भैंस चोरी करने की वारदात कबूल की हैं साथ ही उसने कबूल किया है कि फतेहाबाद में उसने एक महिला की गला घोट कर हत्या कर दी थी। फतेहाबाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए मामला दर्ज किया था लेकिन अभी तक सुलझा नहीं पाई थी। ( Latest Bhiwani News )
सिलसिलेवार पढ़ें पूरी खबर : बवानी खेड़ा से गाड़ी चोरी
भिवानी जिले के लोहार की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी महेंद्र को हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 24 जुलाई 2025 की रात को भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी ने कबूल किया है कि 24 जनवरी 2026 की रात को एक टाटा एएस गोल्ड गाड़ी भी बवानी खेड़ा से चोरी की थी।
फतेहाबाद में गला घोटकर महिला की हत्या, सिरसा से भैंस चोरी
पुलिस पूछताछ में बदमाश महेंद्र ने कबूल किया कि उसने सिरसा जिले के डिंग मंडी गांव से 27 जनवरी 2026 की रात को दो भैंस चोरी की थी। वहीं आरोपी ने पुलिस पुरस्कार में खुलासा करते हुए बताया कि फतेहाबाद जिले में एक महिला की गला घोटकर हत्या भी 22 जनवरी 2026 को उसने ही की थी। भिवानी फतेहाबाद और सिरसा में हुई इन वारदातों के पीछे उसे का हाथ है। फतेहाबाद में महिला की हत्या अब तक ब्लाइंड मर्डर बना हुआ था और फतेहाबाद पुलिस इसे सुलझा नहीं पाई थी।
फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और राजस्थान में 14 मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ फतेहाबाद के सिटी थाना, सदर थाना फतेहाबाद, भट्टू थाना, डिंग मंडी थाना, बवानी खेड़ा थाना सहित राजस्थान के अलवर में हत्या, चोरी, स्नैचिंग और शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है।
पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों के बारे में भी जांच कर रही है और उनकी तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।