---Advertisement---

Annual Function : पीएमश्री विद्यालय के वार्षिक समारोह, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Annual Function : पीएमश्री विद्यालय के वार्षिक समारोह, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
---Advertisement---

PM Shri Government Senior Secondary School Gangwa Annual Function

शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम – कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Annual Function Hisarहरियाणा सरकार में लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रणबीर गंगवा ने कहा है कि शिक्षा ही समाज, प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। रविवार को गांव गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
Annual Function : पीएमश्री विद्यालय के वार्षिक समारोह, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गांव गंगवा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक समारोह में की शिरकत

 कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है, जिससे उनमें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार होता है।
Annual Function : पीएमश्री विद्यालय के वार्षिक समारोह, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण और कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूल से संबंधित जो भी कार्य होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी मुख्य अतिथि ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
वार्षिक समारोह के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय परिसर में ही ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर गंगवा के सरपंच भगवानदास, चेयरमैन अजय गावड़, सुरेंद्र मंडा, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, पार्षद मनोज टांक, सरपंच मांगे राम, सरपंच वजीर, हनुमान वर्मा, राजेंद्र, सतनारायण, महावीर पंघाल, दीपक, जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश दहिया,  प्रिंसिपल जय भगवान, ओमप्रकाश डाबला, प्यारेलाल, डीपीसी विजेंद्र, अमनदीप तथा एसएमसी की प्रधान मीना देवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer