Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Mausam: कोल्ड वेव और शीतलहर का अलर्ट; कई जिलों में छाया कोहरा, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई

0 minutes, 5 seconds Read

Haryana Mausam AbTak : school holiday update

Haryana Mausam : हरियाणा में लगातार पिछले काफी समय से पड़ रही सूखी ठंड की वजह से कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। ‌प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरा और शीतल की वजह से स्कूलों में 2 दिन की छुट्टियां ओर बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग में बारिश को लेकर भी एडवाइजरी जारी करते हैं।

 

पिछले करीब 20 दिनों से प्रदेश में सूखी ठंड पड़ने से लोगों का बुरा हाल हो गया है। काफी लोग ठंड की चपेट में आने से बीमार है तो पशु पक्षियों का हाल भी बुरा है। गेहूं और सरसों की फसल को जितनी ग्रोथ करनी चाहिए थी वह भी ठंड की चपेट में आने से रुकी हुई है। ठंड को देखते हुए सरकार ने 1 से 15 जनवरी तक पहली क्लास से 12वीं तक की छुट्टियां की थी लेकिन 15 जनवरी तक भी ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ तो सरकार ने छुट्टियों को दो दिन बढ़ने का फैसला लिया है। एसएमएस स्कूल अब बीच में रविवार आने की वजह से 19 जनवरी को ही खुल पाएंगे।

 

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने बताया कि 16 जनवरी को आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन यह कमजोर होने की वजह से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 17 और 18 जनवरी को कुछ एक स्थान पर ढूंढ को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 जनवरी को एक दूसरा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

 

19 जनवरी से शुरू होने वाला बारिश का सिलसिला आने वाले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं फसलों को भी इसका काफी फायदा होगा। हरियाणा के किसान पिछले काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि ठंड से निजात मिल सके और फसलों को उसका फायदा मिले। लेकिन प्रदेश में इस बार पिछले करीब चार महीनों से बारिश नहीं हुई है।

 

हिसार में सर्दी का टूटा 2 साल का रिकॉर्ड

हिसार में पिछले 2 साल से न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड इस बार टूट गया है। इस बार हिसार का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो पिछले 15 सालों में पांचवीं बार देखने को मिला है। वहीं जींद के पांडु पिंडारा में 2.6 और सिरसा में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

 

Haryana school holiday update

img 20260116 wa00025170187453147859429

शिक्षा मंत्री महीपाल ढ़ांडा ने बताया कि प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है। अब हरियाणा में पहले से 12वीं तक के स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। सरकार के यह आदेश सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर लागू है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *