WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana News Sirsa: सीडीएलयू में युवकों ने मचाया उत्पात ; जाने कहां के रहने वाले हैं पकड़े गए युवा

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

 Haryana News Sirsa: Youth created ruckus in CDLU

नशे में धुत्त थे फतेहाबाद के यवक, पांच बेरिकेड्स तोड़े सरक्षाकर्मियों ने तीन को पकड़ा

सीडीएलयू में युवकों द्वारा तोड़ें गए बैरिकेट्स। 

हरियाणा न्यूज सिरसा : धुत्त जीप सवार फतेहाबाद के तीन युवकों ने सीडीएलयू में रात को हुड़दंग मचाया। युवकों ने सीडीएलयू के वे गेट और पांच बैरिकेड्स तोड़ दिए और भागने का प्रयास किया। सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मचारियों ने रात को जीप में सवार तीनों युवकों को मिनी बाइपास गेट पर काबू कर मामले की शिकायत पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवकों द्वारा जीप में उत्पाद मचाने के दौरान तोड़े गए बैरिकेट्स सड़क पर पड़े हुए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात साढ़े 12 बजे फतेहाबाद के भट्टूकलां गांव निवासी मनीष, सुनील और बनगांव निवासी राहुल फौजी जीप पर सवार होकर सिरसा में अपने दोस्तों को मिलने के लिए आए थे। शराब का सेवन करने के बाद तीनों दोस्त नशे में धुत्त हो गए। जिसके बाद वह रात 12 बजे जीप पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले। तीनों दोस्त लघु सचिवालय क्षेत्र से सीडीएलयू के मुख्य गेट के पास पहुंचें। उन्होंने जीप को तेज गति से चलाते हुए सीडीएलयू के मुख्य गेट को टक्कर मारी जिससे गेट टूट गया। जिसके बाद वह सीधा महिला छात्रावास की तरफ जीप को तेज गति से दौड़ाते हुए ले गए। यहां उन्होंने रास्ते में आने वाले बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए सामने के गेट को भी जीप से तोड़ गिराया।

दो दिन पहले ही खरीदी थी दोस्त से जीप

बताया जा रहा है कि जीप चालक मनीष कुमार ने दो दिन पहले ही अपने दोस्त से जीप खरीदी थी। जीप मालिक सिरसा निवासी बताया जा रहा है। जोकि अपने दोस्तों के साथ सीडीएलयू में आता जाता था। तीनों युक्क नशे में धुत्त थे। जीप काबू किए जाने के बाद उसमें से पानी, नमकीन के पैकेट और गिलास भी पुलिस ने बरामद किए है।

उत्पाद मचाने वाले युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ें सुरक्षाकर्मी

मुख्य गेट पर तैनात दो सुरक्षा कर्मचारियों ने दूसरे गेट व सीडीएलयू में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया और उन्हें काबू करने के लिए पीछे दौड़ पड़े। मिनी बाइपास की ओर खुलने वाले मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही गेट को बंद कर दिया। नशे में धुत तीनों दोस्त जब सीडीएलयू के दूसरे गेट से फरार होने लगे तो उन्होंने उसे काबू कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की डायल 112 नंबर पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर उन्हें हुडा चौकी में पहुंचा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जीप को जब्त किया है।

बाल-बाल बचे सुरक्षा कर्मचारी

सी डीएलयू के मुख्य गेट पर रात के समय दो सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी थी। जब घटना हुई तो वह गेट के पास ही बैठ अलाव सेक रहे थे। जिसके कारण उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। हादसा होने के बाद यहा पर मुख्य सुरक्षा कर्मचारी और पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले की जांच कर रही है।

रात को सी डीएलयू में जीप से गेट तोड़ने के मामले में तीन आरो पितों को काबू कर लिया है। आरो पित फतेहाबाद के अलग-अलग गांवों के निवासी है। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदीप कुमार, इंचार्ज, हुडा चौकी, सिरसा

देर रात को सी ही एलयू के मुख्य दो गेट और पाच वैरिकेड्स को युवकों ने जीप की सहायता से तोड़ा है, जिन्हें काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हिम्मत सिंह, सुरक्षा प्रभारी सीडीएलयू सिरसा

Tags : Haryana News Today   

Sarkari Naukri 2023 DU Recruitment 2023: बिना परीक्षा के 57700 सैलरी की चाहिए नौकरी, तो डीयू में फटाफट करें आवेदन, बंपर पदों पर हो रही है बहाली

तीसरी मंजिल से गिरने पर श्रमिक की मौत, आधी रात थाने पर हंगामा


You Might Also Like

Leave a Comment