WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana News Today : निजी स्कूल ने बैंक का लोन नहीं चुकाया; बैंक ने स्कूल पर किया कब्जा

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Haryana News Today: Private school did not repay bank loan: Bank took over the school

शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली के गेट पर चस्पा नोटिस। 

हरियाणा न्यूज जींद  : जींद जिले के गतौली गांव में स्थित शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( Shiv senior secondary School Gatauli ) पर बैंक का लोन नहीं भरने पर बैंक ने कब्जा कर लिया। शुक्रवार को तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को कब्जा दिलाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। Jind school Bank loan Case 

पुलिस बल के साथ बैंक टीम मौके पर पहुंची और स्कूल पर कब्जा कर लिया। गतौली गांव के शिव सीनियर सैकेंडरी स्कूल की और क्लिक्स कैपिटल बैंक ( colleagues capital Bank loan ) का लगभग साढे चार करोड़ का बकाया था। बार बार नोटिस दिए जाने पर जब बैंक का लोन नहीं चुकाया गया तो बैंक ने स्कूल पर कब्जा कर लिया। Jind Bank loan Case 

ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविंद्र हुड्डा ने बताया कि डीसी के आदेशानुसार बैंक का लोन नहीं चुकाने पर बैंक को कब्जा दिलवाया गया था। स्कूल ने वर्ष 2018 में क्लिक्स कैपिटल बैंक से साढ़े चार करोड़ रुपये लोन लिया था। स्कूल ने लोन नहीं भरा तो बैंक ने स्कूल पर कब्जा कर लिया। Jind Haryana news Today 

बैंक के मैनेजर ने बताया कि बैंक ने स्कूल को लोन दिया था। लोन की किस्त नहीं भरने पर बैंक द्वारा स्कूल पर कब्जा कर लिया है। बैंक द्वारा बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। शुक्रवार को पुलिस बल के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिव सीनियर सैकेंडरी स्कूल गतौली में पहुंचे और स्कूल को खाली करवाकर बैंक के अधिकारियों ने स्कूल को सील लगा दी। Jind news Today 

हालांकि बैंक के मैनेजर ने आश्वासन दिया कि बच्चों की पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि दूसरी पार्टी के हवाले स्कूल कर दिया जाएगा। बच्चों की शिक्षा एक दिन भी प्रभावित नहीं होगी। इस संबंध में स्कूल के संचालक ने अपनी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार रविंद्र हुड्डा ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार बैंक का लोन नहीं भरने पर बैंक को कब्जा दिया गया है। कब्जा कार्रवाई का काम शांतिपूर्वक तरीके से हो गया है। Jind news Hindi today 

You Might Also Like

Leave a Comment