Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : पति पत्नी के झगड़ा, पति ने लगाया फंदा

0 minutes, 14 seconds Read

 

Haryana News Today: Husband and wife fight, husband hanged himself

FB IMG 1680705439547

हरियाणा न्यूज/पानीपत:  पानीपत में एक 52 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर लिया। दरअसल उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसी से आहत होकर उसने फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह शव को फंदे पर लटका देख पत्नी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। चीख पुकार कर उसने मौके पर स्थानीय लोगों को इकट्ठा किया। 

मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। चेक किया तो उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोपहर बाद परिजनों के बयानों के आधार पर उसका पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

जानकारी देते हुए पड़ोसी बलवान सिंह ने बताया कि वह सौदापुर गांव का रहने वाला है। उसके पड़ोस में 52 वर्षीय पवन कुमार रहता था। वह दिहाड़ी. मजदूरी करता था। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटा. बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा बेटा अभी अविवाहित है। एक लडका अंबाला तो दूसरा बेटा लुधियाना रहता है। वे दोनों वहीं पर काम करते हैं। 

पवन की पत्नी भी दिनभर मजदूरी ही करती है। पति- पत्नी के बीच अक्सर झगडा रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच 12 बजे तक झगडा हुआ था। इसके बाद दोनों अलग अलग कमरों में जाकर सो गए थे। सुबह जब पत्नी पवन के कमरे में गई तो उसने वहां उसे फंदे पर लटका देखा।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Top 50 Hindi News Today: weather update in India ; हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, राजनितिक गलियारों में चर्चा ,

Retired ADGP Shrikant Jadhav approaches High Court against Haryana government,

Haryana News Today : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने खट्टर पर साधा निशाना, मनोहर लाल खुद की सरकार की जरुरी उपलब्धियां गिनाना भूले,

Sirsa News Today: पराली से लदी ट्राली में बिजली की तारों से लगी आग

Hansi News Today: खेत में लगे एंगल हटाने को लेकर दो भाईयों ने तीसरे पर किया हमला, महिला सहित पांच घायल,

हिसार में हादसा : बाइक पर जा रहे युवक पर चौथी मंजिल से गिरा टिन और लोहे की एंगल, मौके पर ही मौत,

 हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 जून से आवेदन शुरू,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *