---Advertisement---

बरवाला में टैंकर से तेल चोरी का खुलासा: ब्याना खेड़ा और चमारखेड़ा से तीन गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Barwala Crime News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला क्षेत्र के गांव ब्याना खेड़ा में खड़े तेल टैंकर से तेल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बरवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लगी ताकि उनके अन्य साथियों और चोरी की इस वारदात में प्रयोग किया का साधन और चोरी किया गया तेल बरामद किया जा सके।

ब्याना खेड़ा में टैंकर से तेल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बरवाला पुलिस ने गांव ब्याना खेड़ा में खड़े टैंकर से तेल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवजीवन पुत्र कपूर सिंह, सतबीर पुत्र जिले सिंह निवासी गांव ब्याना खेड़ा तथा जयबीर पुत्र भूरू राम निवासी गांव चमारखेड़ा के रूप में हुई है।

थाना बरवाला प्रभारी PSI रविश ने बताया कि दिनांक 14 अगस्त 2026 को रोहताश पुत्र मांगे राम निवासी कलर भैणी की शिकायत पर गांव ब्याना खेड़ा में रात के समय खड़े टैंकर से तेल चोरी होने के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी/पुलिस स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए तेल, वारदात में प्रयुक्त साधन तथा इस घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer