Evening Bulletin Haryana News abtak
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिसार में बुधवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक हैप्पी चोपड़ा (38) ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बिजनेसमैन ने घर में ही अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर पर शूट किया। परिवार के अनुसार, शहर को दो फाइनेंसर लगातार परेशान कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
जिम के बाहर फाइनेंसर की हत्या
यमुनानगर – गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मोहाली के सेक्टर-80 में गुरुवार सुबह एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का है। बताया जा रहा है कि उन्हें उनकी अपनी पिस्तौल से करीब से 4-5 गोलियां लगीं।
सफाई कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार, दमकल कर्मचारियों का निलंबित दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस नेता– पूरी खबर पढ़ें
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं BJP नेता संजीव बालियान ने कहा कि पहले अपराधी उत्तर प्रदेश का होता था, लेकिन अब यह अपराधी हरियाणा से आने लगा है। इस पर हरियाणा सरकार को जल्द कोई ठोस कदम उठाना होगा। गन कलर पर भी हरियाणा सरकार को ध्यान देना होगा।
वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा के कलाकार जैसे मासूम शर्मा व अन्य भी शामली आकर अंकित बालियान के परिवार से मिलना चाहते हैं, लेकिन एक डर के माहौल में वह यहां तक नहीं पहुंच पा रहे। मेरी उनसे बात हुई है। उनकी अंकित के परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। जैसे ही माहौल कुछ ठीक होगा, वह निश्चित रूप से परिवार से मिलने पहुंचेंगे।
📢01 अक्तूबर से संचालित होंगी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डी.एल.एड. नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं
Haryana News: सफाई व फायर कर्मचारियों ने दी चेतावनी, शुक्रवार को करेंगे ये काम, आगे की रणनीति तैयार – पूरी खबर पढ़ें
📢04 सितंबर से लाईव होंगे सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार शूटर आर्यन और सत्यम पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
HERC, सेक्टर-4 पंचकूला में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों बिजली कर्मचारियों ने पैरेलल लाइसेंस के विरोध में प्रदर्शन किया तथा HERC कमेटी के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज करवाईं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विशेष
हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, झज्जर,रोहतक, रेवाड़ी, भिवानी के कुछ एक इलाक़ों में बारिश की गतिविधियां शुरू
पटवारियों के लिए अधिसूचना जारी 1 जनवरी 2025 से लागू

ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों के निपटारे में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी।

हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उनके प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी राज्य जन सूचना अधिकारियों (एसपीआईओ) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आरटीआई आवेदनों की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में इनका निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन आवेदन संज्ञान में न आने या आंतरिक निगरानी व्यवस्था के अभाव का बहाना स्वीकार नहीं होगा। समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना संबंधित एसपीआईओ की वैधानिक जिम्मेदारी है।
SBI ATM Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं नियम, सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए घटाई गई फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आपका भी SBI में अकाउंट है, खासकर सैलरी अकाउंट, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है. बैंक ने ATM इस्तेमाल करने से जुड़े अपने नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में लागू होने जा रहा है.
★ सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री ट्रांजेक्शन हुए कम
अब तक SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM या ADWM (कैश डिपॉजिट व विड्रॉल मशीन) से हर महीने 10 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते थे. लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से इस सुविधा में कटौती की जा रही है. नए नियम के तहत अब सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM से हर महीने सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन ही मिलेंगे.
इन 5 फ्री ट्रांजेक्शन में फाइनेंशियल (पैसे निकालना) और नॉन-फाइनेंशियल (बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना) दोनों तरह के लेन-देन शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों का कोई अलग नियम नहीं होगा, यानी पूरे देश में 5 ट्रांजेक्शन की ही लिमिट रहेगी.
★ फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना चार्ज लगेगा?
अगर आप 1 महीने में दूसरे बैंकों के ATM से 5 से ज्यादा बार लेन-देन करते हैं, तो आपको उसके लिए अतिरिक्त सर्विस चार्ज देना होगा.
★ कैश निकालने पर (Financial Transaction): 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन.
★ बैलेंस चेक या अन्य सेवाओं पर (Non-Financial Transaction): 11 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन.
★ SBI के अपने ATMs पर मिलती रहेगी बड़ी राहत
अगर आपके पास SBI का सैलरी अकाउंट है, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर भी है. SBI के अपने ATMs पर आपको पहले की तरह अनलिमिटेड (असीमित) फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती रहेगी. आप SBI के ATM से जितनी बार चाहें पैसे निकालें या बैलेंस चेक करें, आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. यह छूट सभी सैलरी पैकेज, शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट और SBI रिश्ते (फैमिली सेविंग्स अकाउंट) पर लागू रहेगी.
★ रेगुलर सेविंग्स अकाउंट्स के लिए क्या हैं नियम?
अगर आपका SBI में आम बचत खाता (Regular Savings Account) है, तो आपके लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दूसरे बैंकों के ATM पर आपको पहले की तरह हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे. SBI के अपने ATMs पर आपको हर महीने 10 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते रहेंगे. फ्री लिमिट खत्म होने के बाद नॉर्मल अकाउंट होल्डर्स को भी कैश निकालने पर 23 रुपये + GST और नॉन फाइनेंशियल काम पर 11 रुपये + GST चार्ज देना होगा.ग्स अकाउंट्स के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्हें पहले की तरह दूसरे बैंकों के ATM पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन ही मिलेंगे।
⭕ जरूरी सूचना – जन्म प्रमाण पत्र के नियम बदल गए!
अगर आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है तो ध्यान से पढ़ें।
सरकार ने 06 अगस्त 2026 को नया गजट जारी किया है।
● नया नियम क्या है?
- अगर बच्चे का जन्म 1 साल से 2 साल के अंदर का है – तो अब SDM / DC साहब से ऑर्डर लेना पड़ेगा।
- अगर बच्चे का जन्म 2 साल से ज्यादा पुराना है – तो अब SDM से भी नहीं बनेगा। अब सीधा कोर्ट (Judicial Magistrate) में जाना पड़ेगा। जज साहब ऑर्डर देंगे तब बनेगा।
पहले 10-20 साल पुराना भी SDM बना देता था, अब नहीं बनेगा।
इसलिए जिनके बच्चों का सर्टिफिकेट नहीं बना है, जल्दी बनवा लें। बाद में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगेंगे, पैसा भी ज्यादा लगेगा।
चंडीगढ
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त
नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम आयुक्तों और जिला नगर आयुक्तों को जारी किए आदेश
सफाई कार्य को Essential Service बताते हुए सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
6 अगस्त से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं कई सफाई कर्मचारी और सीवरमैन
हड़ताल के दौरान सफाई उपकरणों और मशीनरी को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप
हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ FIR भी दर्ज
ड्यूटी पर नहीं लौटने वालों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 18 अगस्त के आदेश का भी हवाला
अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहल!
हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, स्टार्टअप हरियाणा तथा ड्रोन टेक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने “ड्रोनोथॉन – हरियाणा ड्रोन इनोवेशन चैलेंज” की शुरुआत की।
ड्रोनोथॉन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं को हरियाणा के विश्वविद्यालयों की प्रतिभा और इनोवेशन क्षमता से सीधे जोड़ना है।
इसके अंतर्गत ड्रोन निर्माता एवं अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियां अपनी वास्तविक औद्योगिक समस्याएं और टेक्नोलॉजी चैलेंज – प्रोबल्म स्टेटमेंटस प्रस्तुत करेंगी।
इन प्रोबल्म स्टेटमेंटस को हरियाणा के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, शोधकर्ताओं, फैकल्टी, विद्यार्थियों और युवा इनोवेटर्स के सामने रखा जाएगा। युवा टीमें इन चुनौतियों के लिए व्यावहारिक, स्केलेबल और व्यावसायिक रूप से उपयोगी समाधान विकसित करेंगी।
हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा और परिवर्तनकारी सुशासन मुहैया करवाने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा।
एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को समन्वित, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।














