---Advertisement---

हांसी समाधान शिविर में उठे ये मुद्दे, गलियों में रैंप, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर नकेल कसने की मांग

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

hansi samadhan shivir mein uthe yeh mudde,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी समाधान शिविर में गलियों में बनाए गए रैंप, सीढियां, शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बिना मान्यता के धडेले से चल रहे स्कूलों पर नकेल कसने सहित अनेक मुद्दे उठाए गए। जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने संबंधित अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट बनाकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इन शिकायतों का समाधान शिविर में हुआ समाधान

समाधान शिविर में रामपुर गांव निवासी सोनू ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय का सत्यापन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। संबंधित अधिकारियों से तालमेल कर उनकी आय का मौके पर ही सत्यापन करवाया गया।

हांसी शहर निवासी अशोक कुमार ने दुर्गा कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति से संबंधित शिकायत रखी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत मौके पर जाकर समस्या की जांच करने तथा आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गगनखेड़ी गांव निवासी खुशी राम ने गली में बनाए गए रैंप के कारण हो रही परेशानी के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को शहर के निकटवर्ती प्रेम नगर गांव में एक अतिरिक्त राशन डिपो खोलने संबंधित निर्देश दिये ताकि सार्वजनिक राशन आपूर्ति प्रणाली के तहत सुगमता से राशन आपूर्ति की जा सके।

जमावाड़ी गांव में बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे स्कूल को बंद करवाने के संबंध में गांव निवासी जगदीश चंद्र ने शिकायत प्रस्तुत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच करने तथा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

हांसी शहर निवासी प्रेम रानी ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। प्रदेश समन्वयक सतीश खोला ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन की मौके पर जांच करने तथा पात्रता पूरी होने की स्थिति में शीघ्र पेंशन बनवाने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा एस. डी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बस पास नहीं बनने की समस्या भी समाधान शिविर में रखी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, हांसी कार्यालय के अधिकारियों को छात्राओं की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए  समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार  की प्राथमिकता

प्रदेश समन्वयक सतीश खोला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसलिए परिवार पहचान पत्र में दर्ज नागरिकों की जानकारी का सही एवं समयबद्ध सत्यापन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के दौरान आय सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों को वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
समाधान शिविर के पश्चात प्रदेश समन्वयक ने क्रीड़ कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक  निर्देश दिए

समाधान शिविर में एडीसी एवं डीएमसी लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ राज सिंह, टीएम विकाश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी,जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer