Safai karmchari hadtal update Haryana
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में हड़ताली कर्मचारी करवाएंगे सिर मुंडन
Haryana News: अग्निशमन व नगर पालिका के कर्मचारी 29वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। धरने की अध्यक्षता कुलदीप कुमार व बीरमति ने कि व मंच संचालन इकाई प्रधान मनसा राम ने किया। धरने पर कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की कल सरकार के वायदा खिलाफ व फायर के कर्मचारीयो के सस्पेंड सेवा समाप्त करने के विरोध में कर्मचारी धरने पर सिर मुंडन करवाएंगे।
वरिष्ठ प्रधान नरेश कुमार व देवेंद्र लोहान ने संबोधित करते हुए बताया की 37 दिन हड़ताल के बाद 13 मई के बाद निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच में समझौता हुआ जिसमें मुख्य बातें सरकार के द्वारा मानी गई कि नगर पालिका व फायर के पैरोल कर्मचारियों को एक कलम से पक्का किया जाएगा, ठेकेदार के कर्मचारियों को 15220रु , न्यूनतम वेतन दिया जाएगा व esi, ईपीएफ जमा करवाया जाएगा, फरीदाबाद में कालका स्टील फैक्ट्री में शहीद हुए फायर के दो कर्मचारियों को 50-50 लाख रुपए व एक-एक सरकारी नौकरी 7500रु वर्दी भत्ता 5000 रू रिस्क भत्ता दिया जाएगा सरकार ने 30 जून तक पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था।
लेकिन सरकार के द्वारा कोई पत्र जारी नहीं किया गया मजबूरन 6 अगस्त से लगातार फायर व नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा न करने की बजाए पुलिस से दमनकारी नीति अपना रहे है।
धरने को समर्थन देने के लिए वार्ड नंबर 14 के एमसी प्रतिनिधि वकील संदीप लोहान पहुंचे व कर्मचारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगे जायज हैं सरकार ने जल्दी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए ताकि यह अपने कामों पर लौटे और साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके आज हड़ताल से शहर में बड़े-बड़े कूड़े के डेर लग चुके है जिससे महामारी फैलने का काफी डर बना हुआ है। इस अवसर पर दीपक,रणधीर कापड़ों, कृष्ण कुमार, रमेश कुमार,राजवीर,सुंदर ओम्पति,कमलेश, रेनू बाला इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।













