---Advertisement---

Agri-Stack scheme: एग्री स्टैक योजना के निर्धारित लक्ष्य; लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Agri-Stack scheme: एग्री स्टैक योजना के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , राजस्व अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Stated objectives of Agri-Stack scheme

एग्री स्टैक योजना ( Agri-Stack scheme ) की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिले के सभी एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एग्री स्टैक योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि Agri-Stack scheme सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य कृषि एवं राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाना है। इसलिए योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित निगरानी करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक ( Agri-Stack scheme ) से संबंधित कार्यों को केवल विभागीय जिम्मेदारी न मानते हुए इसे सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य के रूप में लिया जाए। अधिकारी फील्ड स्तर पर प्रगति की लगातार समीक्षा करें और जहां भी कार्य में देरी या तकनीकी समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान करवाएं।


उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि Agri-Stack scheme के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में किसी भी प्रकार की ढिलाई सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एग्री स्टैक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाना सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश रोहित कुमार, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, सीएमजीजीए अमोल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer