Khalsa Electronics Hisar owner suicide News
Hisar News Today: हिसार में बुधवार की दोपहर को फाइनेंसरों की देनदारी से तंग नामी बिजनेसमैंन खालसा इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक हैप्पी चौपड़ा ने अपने ही घर में सूट कर ( Suicide ) लिया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के रहने वाले 38 वर्षीय हैप्पी चौपड़ा पर हिसार शहर के दो फाइनेंसर 20 लाख रूपए की देनदारी को लेकर दबाव बना रहे थे और धमकियां दी जा रही थी। इसी परेशानी के चलते हैप्पी चौपड़ा बुधवार को अपने खालसा इलैक्ट्रोनिक्स शौरूम पर भी नहीं गए टथे और वो अपने भाई चरणजीत चौपड़ा के साथ घर पर ही थे।
चरणजीत के मुताबिक बुधवार की दोपहर को उनके घर की डोर बैल बजी और वो दरवाजा खोलने के लिए उठे तो उसके भाई हैप्पी ने सूट कर लिया। इसकी आवाज सुनते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद उनके घर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
चरणजीत चौपड़ा ने बताया कि उसके भाई हैप्पी ने तीन साल पहले इलेक्ट्र्रोनिक्स शौरूम बनाया था और उसके ऊपर एक ओर मंजिल बनाने के लिए उसने 20 लाख रूपए का कर्ज फाइनेंसरों से लिया था। जिसको चुकाने का समय 1 सितंबर 2026 निर्धारित किया गया था। परंतु समय पर पैसे नहीं बने और तय तारीख पर वो पैसे नहीं लौटा पाए। इसके बाद फाइनेंसर लगातार उनके ऊपर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे।
मृतक के भाई चरणजीत ने अपने भाई को मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए पड़ाव के रहने वाले सुरेश मासी, उसके भतीजे सोनू मासी को जिम्मेवार ठहराया है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
परिजनों का कहना है कि पैसों को लेकर हैप्पी का प्रताप नगर निवासी सुरेश मासी का पैसों का लेनदेन था। सुरेश सुबह शाम हैप्पी के पास आकर 20 लाख रूपए देने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके कारण हैप्पी मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर आगामी कारवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।












